रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ की मुलाकात : राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के हंसते चेहरे…तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

by
भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात की है। यह एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें बीते दिनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था।
बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी शामिल हुए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई इस बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सभी लोग मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद की खुशी है।
                    भारत ने बीती रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य जगहों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया था. पाकिस्तानी नाकाम कोशिशों से बाज नहीं आ रहा है. यही कारण है कि वो हमले की लगातार नाकाम कोशिशें कर रहा है. इसको लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत की कार्रवाई से तिलमिला रहा पाकिस्तान
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. यही कारण है कि उसकी तरफ से लगातार हमले की नाकाम कोशिश की जा रही है. भारतीय पाकिस्तान और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. 8 मई की रात सेना बांसा में घुसपैठ की कोशिश करने वाले 7 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. पाकिस्तान जिस भी तरीके से भारत पर हमले की कोशिश कर रहा है भारत हर उस तरीके को खत्म कर रहा है. सीमावर्ती इलाकों में पहले से ज्यादा चौकसी बढ़ा दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑडियो मामले पर प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज – हिमाचल प्रदेश में कहा जाना चाहिए घोषित आपातकाल

हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच के बाद अब HRTC बस के मुद्दे के बाद अब सूबे की सरकार इस हास्यपद हरकत के बाद एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई...
article-image
पंजाब

ADGP M.F. Farooqi Highlights

Jalandhar(Punjab) October 14 /Daljeet Ajnoha :  Highlighting the rich legacy and evolving structure of the Punjab Armed Police (PAP), ADGP M.F. Farooqi, IPS, shared detailed insights during an exclusive interaction with senior correspondent Daljit...
article-image
पंजाब

आप नेता ने प्रेमिका के प्रेम में अंधा होकर पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर किया थे हत्यारे हायर :

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के नेता दुरण प्रेमिका के लिए अपनी  पत्नी की हत्या के लिए ठेके के हत्यारे को हायर किया था। यह  खुलासा आप लुधियाना पुलिस ने किया। लुधियाना पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आई.जी.एम.सी. में हुई घटना की जांच 24 दिसम्बर तक पूर्ण कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश : सीनियर रेजिडेंसी  के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग की जाए आरम्भः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!