रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को मिला ‘ एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन’ अवार्ड

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में आयोजित टाइम्स पावर आइकॉन्स 2025 कार्यक्रम में रयात बाहरा एजुकेशन सिटी को ‘एक्सीलेंस इन टेक्नीकल एजुकेशन ‘ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह सांधवां द्वारा कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन को प्रदान किया गया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता कुणाल कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

रयात बाहरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह पुरस्कार तकनीकी शिक्षा में संस्थान की उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि रयात बाहरा एजुकेशन सिटी छात्रों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक तकनीकी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने इस सम्मान का श्रेय होशियारपुर कैंपस की टीम को दिया, जिसने तकनीकी शिक्षा में श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, छात्रों और प्रशासन के प्रयासों का परिणाम है, और आगे भी इसी समर्पण से काम किया जाएगा।

रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह सम्मान शिक्षा, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्यमी और उद्योगपति मेक इन इंडिया के भविष्य पर चर्चा करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आए।

अवार्ड लेकर कैंपस पहुंचने पर कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन और सीनियर डायरेक्टर हरिंदर जसवाल का कैंपस स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.एन.सी.एफ स्कूल कालेवाल बीत का 8वीं कक्षा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर 4 मई: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से इंग्लिश मीडियम में फ्री शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे एस.एन.सी.एफ स्कूल कालेवाल बीत (इंग्लिश मीडियम) का आठवीं नतीजा सौ प्रतिशत रहा...
article-image
पंजाब

भारत सरकार गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करे

वीआरएचएफ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के समक्ष मांग रखी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन ( वीआरएचएफ ) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश बाघा, के नेतृत्व में इस संगठन के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कानून व्यवस्था का पंजाब में निकला जनाजा, अमृतसर मंदिर पर बम से हमला निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 मार्च :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बम से हमला होने की घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेंट्रो में रेडीमेड खाना भेजने के विरुद्ध सीडीपीओ को मांगपत्र दिया

गढ़शंकर – पंजाब आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन की गढ़शंकर ब्लाक अध्यक्ष किरण अग्निहोत्री व शीतल कौर की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल सीडीपीओ परमजीत कौर से मिलकर डायरेक्टर समाजिक सुरक्षा महिला और बालविकास...
Translate »
error: Content is protected !!