रयात बाहरा स्कूल में पारंपरिक उल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव

by

छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां , विशेष टाइटल्स से हुआ सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   रयात बाहरा (10+2 ) स्कूल विंग में तीज महोत्सव पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को संजोए रखने तथा छात्राओं में रचनात्मकता व आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया गया और एक विशेष सांस्कृतिक सभा का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक पंजाबी परिधानों में रंग-बिरंगी प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीत, भाषण, गिद्धा नृत्य और मेहंदी कला प्रमुख रहीं। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर को त्योहार के रंगों से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनकी प्रतिभा और प्रस्तुति के आधार पर विशेष टाइटल्स से नवाजा गया। जेसिका चुम्बर को मिस तीज, गुरदीप को सोहणी सरदानी, करलीन कौर को सोहणी मुटियार, जसकरणप्रीत को गिद्धा क्वीन, हश्मीत हरमन को प्राउड पंजाबन, नवजोत कौर को देसी गर्ल, अख कशनी व हरजोत विरदी को चांद वर्गी, एकता को रूप दी रानी और अलीशा को प्रॉपर पटोला का खिताब प्रदान किया गया।

स्कूल प्रिंसिपल प्रेम लता राणा ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और अपनी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।” उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा को संवारने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने श्री ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा अर्चना : राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री  उपमुख्यमंत्री ने ज्वालाजी मंदिर में नवाया शीश

राकेश शर्मा । ज्वालामुखी : राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है।  जिससे भक्तों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में  “रुद्राभिषेक महायज्ञ” कार्यक्रम  21 जुलाई से 9 अगस्त तक किए जाएंगे आयोजित:  पंडित रविंद्र गौतम

गढ़शंकर, 16 जुलाई  :  “रुद्र अभिषेक महायज्ञ” आयोजन समिति के मुख्य प्रवक्ता पंडित रविंदर गौतम, कमल किशोर नूरी, ओंकार सिंह चाहलपुरी, जितेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.ए. पांचवें समैस्टर में मोनिका रही प्रथम 

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी.ए. पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा मोनिका पुत्री परदीप कुमार ने 348 अंक प्राप्त कर...
article-image
पंजाब

पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत, कई लोग लापता – CM लालदुहोमा ने चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

मिजोरम :  मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।...
Translate »
error: Content is protected !!