रविवार तक पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त 35 बेड होंगे उपलब्धः डीसी

by
उपायुक्त राघव शर्मा ने पालकवाह व पंडोगा में मेक शिफ्ट कोविड अस्पतालों का किया निरीक्षण
ऊना – पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए मेक शिफ्ट अस्पताल में 35 अतिरिक्त बेड लगाने का कार्य रविवार तक पूरा हो जाएगा तथा सभी बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई भी मिलेगी। इस संबंध में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पालकवाह का दौरा किया और तैयारियों का निरीक्षण किया।
राघव शर्मा ने कहा कि पालकवाह में कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन के साथ 51 बेड पहले से उपलब्ध हैं तथा अब 35 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। बेड के साथ ऑक्सीजन की पाइपलाइन बिछाने का कार्य एक दो दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, सिलेंडर तथा बेड मौजूद हैं तथा जिला प्रशासन निरंतर हालात पर नजर रखे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने पंडोगा में बनाए जा रहे मेक शिफ्ट अस्पताल के कार्य का निरीक्षण किया तथा इसका कार्य भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला ऊना में बढ़ाई गई कोविड टेस्टिंग
उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में कोविड टेस्टिंग भी बढ़ाई गई हैं तथा अब प्रतिदिन औसतन 1000 सैंपल लिए जा रहे हैं। अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग ने 22,531 सैंपल लिए जबकि मई माह में अब तक 4536 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में हो रही देरी का मसला भी जल्द सुलझ जाएगा क्योंकि अब ऊना के सैंपल टांडा के अतिरिक्त पालमपुर आईएचबीटी में टेस्टिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। यह लैब आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त है। साथ ही ऊना में ही आरटी-पीसीआर की सुविधा के लिए लैब लगाने का मामला भी प्रदेश सरकार के साथ उठाया गया है।
हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए
डीसी ऊना ने बताया कि जिला में आम जनता की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जैसे कोविड 19 टेस्टिंग, टीकाकरण, एम्बुलेंस, घर पर रह रहे पॉजीटिव मरीज़ों से जुड़ी जानकारी, कोविड अस्पतालों के बारे में जानकारी के लिए कोविड कंट्रोल रुम के नंबर- 8894457225 पर संपर्क किया जा सकता है।
राघव शर्मा ने कहा कि ज़िला ऊना में पंजाब बॉर्डर से आने-जाने के लिए पंजीकरण और पास संबंधी सेवा के लिए कर्फ्यू पास सेल के फोन नंबर-7018999726 पर संपर्क करें तथा कोविड-19 से जुड़ी सभी सामान्य जानकारी के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर फोन किया जा सकता है।
इस अवसर पर डीसी के साथ एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, डॉ. निखिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव : निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में थी भर्ती

एएम नाथ। कांगड़ा :  कुछ समय पहले पूरी दुनियां को कोरोना बीमारी ने हिला कर रख दिया था, कोरोना की बजह से लाखों लोगों की जाने चली गई थी। अब कोरोना के लंबा अरसा बीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब की सीमा से सटे जिला के गावों की बिजली कनेक्शन की समस्या दूर करने को प्रयासरतः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती के अनुरोध पर 23 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री करेंगे जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों का दौरा ऊना, 20 दिसंबरः पंजाब की सीमा पर रहने वाले जिला ऊना के निवासियों की बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 21 पुलों के लिए केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

एएम नाथ । शिमला :। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 2024-25 के पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!