रसहेड़ में शहीद के परिजनों ने आंगनबाड़ी के भवन का करवाया निर्माण

by
धर्मशाला, 28 दिसंबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अंर्तगत ग्राम पंचायत रसहेड में शहीद रजनीश के परिजनों ने अपने खर्चे से आंगनबाडी केन्द्र का भवन निर्मित कर मिसाल कायम की है। बाल विकास विभाग की ओर से इसका विधिवत उद्घाटन शहीद के पिता देशराज तथा माता के करकमलों से करवाया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश कुमार ने देते हुए बताया कि अभी तक रसेहड़ आंगनबाड़ी का संचालन प्राथमिक स्कूल के कमरे में हो रहा था। तथा देशराज ने अपने शहीद बेटे रजनीश की स्मृति में भवन निर्माण का बीड़ा उठाया तथा स्वयं इस निर्माण कार्य का पूरा खर्चा उठाया है। इस भवन में एक मुख्य कमरे के अलावा रसोईघर व शोचालय का निर्माण भी किया गया है। इस परोपकार के कार्य के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार तथा पंचायत के प्रधान आशीष, पूर्व प्रधान सुरेंद्र तथा अन्य पंचायत वासियों ने शहीद के परिजनों का इस कार्य के लिए आभार भी जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लापरवाही से महिला की मौत-निजी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

रोहित जसवाल। ऊना/ नंगल :   रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोमवार देर रात स्वजनों ने जमकर रोष व्यक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली मित्र को ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी क्यों नहीं : जय राम ठाकुर

अपने मित्रों को लाखों की नौकरी और प्रदेश के युवाओं के साथ “मित्र भर्ती” के नाम पर छलावा आउटसोर्स में हर जगह घोटाला करने की नीयत से हो रहा है एजेंसियों का चयन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी ने जो कहा था वह कर के दिखाया : एक-एक बूँद खून का बदला लेगा भारत : जयराम ठाकुर

पाकिस्तान में सौ किलोमीटर तक हुई स्ट्राइक, आतंकी बख़्शे नहीं जाएँगे, पाकिस्तान पर हमलें में विश्व समुदाय भारत के साथ, भारत की कूटनीतिक सफलता एएम नाथ। शिमला  :  अपने आधिकारिक आवास पर मीडिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!