राइजिंग स्टार स्कूल चम्बा की गुंजन 96.4% अंक लेकर रही प्रथम : स्कूल के 11 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर हुए पास 

by
स्कूल प्रबंधक संजीव सूरी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की
एएम नाथ। चम्बा  :
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा की परीक्षा में राइजिंग स्टार स्कूल चम्बा का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा है। स्कूल के 11 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। जबकि 22 बच्चे  80 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। 27 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की छात्रा गुंजन ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। भवप्रीता ने 96%, मोहित ने 95.8% अंक प्राप्त कर अपने माता पिता, गुरुजनों और चम्बा जिला का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधक संजीव सूरी ने बताया कि इस वर्ष दसवीं के रिजल्ट में स्कूल के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। छात्रा गुंजन ने 96.4 % अंक हासिल कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। स्कूल की ही एक और छात्रा भवप्रीता ने 96% अंक प्राप्त करके स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंधक संजीव सूरी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राइजिंग स्टार स्कूल चम्बा पहले भी अपनी मेहनत का लोहा बोर्ड परीक्षाओं में मनवाता आया है और आगे भी इसी दिशा में कार्यरत रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी होशियारपुर को पत्र लिखकर राहत मैनुअल के अनुरूप जल्द राहत राशि देने का किया अनुरोध : डीसी जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस से दी 80 हजार की मदद

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 80 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने हादसे के प्रभावित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली हुई महंगी : घरेलू उपभोक्ताओं को दूध सेस और अन्य को इसके अलावा पर्यावरण सेस भी देना होगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली महंगी हो गई है। हिमाचल प्रदेश के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल में पर्यावरण और दूध संबंधी सेस भी देना होगा। इससे हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल परीक्षा – 90 अंकों का सिलेबस जारी : दो घण्टे का मिलेगा समय

एएम नाथ।  शिमला । हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 90 अंकों का पेपर होगा, जिसे हल करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ।  बैजनाथ, 21 नवंबर : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!