राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के छात्रों व प्राध्यापकों के लिए किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

by
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधि एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से दी गई जानकारी
भारतीय सेना में सेवारत युवा पैरा कमांडो कमलेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में रहे उपस्थित
एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा वीरवार को राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के छात्रों व प्राध्यापकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों व अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के भारतीय सेना में सेवारत युवा पैरा कमांडो श्री कमलेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं इतिहास विषय के प्राध्यापक श्री अनित ठाकुर विशेष अतिथि के रूप मैं उपस्थित रहे। मुख्यातिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक कपिल शर्मा द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियो को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया! इसके साथ नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई ब सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ सहित फेक फेसबुक ब्लैकमेलिंग कॉल हेतु भी सतर्क रहने हेतु कहा गया! इसके साथ ही अनुशासन, नैतिक शिक्षा व जीवन में लक्ष्य निर्धारण से जुडी कुछ बहुमूल्य जानकारियां भी बच्चों से साँझा की गईं।
मुख्यातिथि द्वारा अपनी सफलता के अनुभव सांझा किए गए और विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य द्वारा मुख्यातिथि की सफलता व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं व विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा बताई बातों पर अमल करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और भविष्य में इसी तरह के जागरुकता कार्यक्रम के पुनः आयोजन हेतु भी सुझाव दिया।
जागरुकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय में सेवारत अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक सुरेश कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर चैन सिंह, लविंदर कुमार व नान टीचिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की : 64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित – घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की की घोषणा

बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाबी हमारे बड़े भाई : बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर विवाद पर बोले सीएम सुक्खू – सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों व गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला दूसरे भी विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को दूसरे दिन दोबारा सदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों में खुलेंगे एसटीएफ के थाने, एनडीपीएस के मामले देखेंगे – एक्शन मोड में सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा समेत अन्य नशा पहुंचा रहे माफिया की कमर तोड़ने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। एनडीपीएस से संबंधित मामलों की जांच के लिए प्रदेश के तीन जिलों...
Translate »
error: Content is protected !!