राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया यशपाल जयंती समारोह का आयोजन

by
एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हिंदी विभाग, IQAC तथा ईको क्लब ने जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर जिला यशपाल जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता तथा कविता पाठ, मुसादा गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सहायक प्राध्यापक हिंदी राजकीय महाविद्यालय चंबा ने मुख्य अतिथि, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, डॉ. संजीव कुमार सहायक प्राध्यापक चंबा, प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया महत्वपूर्ण  भूमिका में रहे।इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय सलूणी तथा संस्कृत महाविद्यालय चंबा के प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में वंशिका ठाकुर महाविद्यालय सलूणी ने प्रथम स्थान, सरोज कुमारी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा ने द्वितीय स्थान तथा साक्षी ठाकुर महाविद्यालय सलूणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध लेखन में प्राची राणा राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने प्रथम स्थान, खुशबू ज़रियाल राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा ने द्वितीय स्थान तथा मीनाक्षी राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी में मनीष कुमार, रजनी तथा हेमा की टीम प्रथम स्थान पर, रिया शर्मा, स्मृति, धर्मेंद्र कुमार की टीम दूसरे स्थान पर तथा साक्षी, नेहा, अजय कुमार की टीम तीसरे स्थान पर रहे ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों की कुशलता को बढ़ावा देते हैं तथा छात्रों के व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक हैं। अतः भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय में करवाए जाते रहेंगे।
मुख्य अतिथि महोदय डॉ संतोष कुमार ने कहा कि यशपाल का हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि यह एक साहित्यकार के साथ क्रांतिकारी भी थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई थी। उन्होंने बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएं दी।
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन में साहित्य का महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि साहित्य के बिना मनुष्य नीरस है। अतः हमें हमेशा साहित्य से जुड़े रहना चाहिए। तुकेश शर्मा ने सभी बच्चों को  विपाशा पत्रिका का वितरण भी किया।
कार्यक्रम का समापन मुसादा गायन के साथ हुआ। इस आयोजन का संचालन हिंदी विभाग की सहायक  प्रवक्ता पिंकी देवी ने किया तथा निर्णायक मंडल में  सहायक प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार, सहायक प्रवक्ता श्री गुरदेव सिंह, सहायक प्रवक्ता डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ संजीव कुमार , शुभम डोगरा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कल से धर्मशाला में सजेगी सरकार, तपोवन में गूंजेंगे 744 सवाल, विपक्ष ने कस ली कमर

शीतकालीन सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी, जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव और 744 सवालों पर तीखी चर्चा होने की उम्मीद एएम नाथ। धर्मशाला : पहाड़ों की रानी शिमला से अब सरकार का ठिकाना...
article-image
पंजाब

Outrage Over Insult to Dr.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha : A strong reaction has emerged over the recent incident in a nearby village of Phillaur, where objectionable words were written near the statue of Dr. B.R. Ambedkar and a controversial statement...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को लगा किस बात का डर? दिल्ली विधानसभा की चलती कार्यवाही से भाग निकले आतिशी समेत बाकी विधायक

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के सदस्य सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए। सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है और मंगलवार को रेखा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया : निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा ने पहला, सुमिति ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान किया हासिल

गढ़शंकर,13 जनवरी :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कालेज के शिक्षा विभाग द्वारा सैसरेक, एनएसएस और आईआईसी के सहयोग से नेशनल कम्युनिटी एंगेजमेंट एकेडमिक नेटवर्क के दिशा निर्देशों पर ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’...
Translate »
error: Content is protected !!