राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : कांग्रेस की सरकारों ने किया ढटवाल क्षेत्र का अथाह विकास: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बिझड़ी 25 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में बिझड़ी एवं पूरे ढटवाल क्षेत्र मंे अथाह विकास कार्य करवाए गए हैं। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से वह वर्ष 2012 से विधायक हैं और इस दौरान उन्होंने ढटवाल क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। बिझड़ी स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा भी कांग्रेस के शासनकाल में ही दिया गया था और इस स्कूल से निकले विद्यार्थियों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
भाजपा पर पलटवार करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बिझड़ी में तहसील की स्थापना कांग्रेस सरकार ने ही की थी। यहां 6 करोड़ रुपये की लागत से अग्निशमन केंद्र का भवन तैयार होने वाला है। आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का कार्य अंतिम चरण में है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से 132केवी विद्युत स्टेशन एक महीने में तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री लोक भवन पर 30 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। समैला-बड़ागांव सड़क और इस पर चार पुलों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। अन्य सड़कों के लिए भी करोड़ों का प्रावधान कांग्रेस की सरकार ने ही किया था। 6 करोड़ रुपये का झोरघाट पुल, घोड़ीधबीरी-चंडीगढ़ बस और अन्य बस सेवाएं भी कांग्रेस सरकार ने ही आरंभ की हैं।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बिझड़ी स्कूल के भवन के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बिझड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शीघ्र ही इसके लिए 36 करोड़ रुपये का प्रावधान करवाया जाएगा। बड़सर अस्पताल की क्षमता भी बढ़ाकर 100 बिस्तर की जा रही है। बड़सर-बिझड़ी क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने गोविंदसागर झील से एक बहुत बड़ी परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। इसका कार्य जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा। यह अब तक की सबसे बड़ी परियोजना होगी।
विधायक ने पाठशाला के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए तथा स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘जागृति’ का विमोचन भी किया।
इससे पहले प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उषा लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश शर्मा, देवेंद्र राणा, बीडीसी सदस्य अनीता कुमारी, स्थानीय पंचायत प्रधान संजय शर्मा, पंचायत सदस्य राकेश कुमार, मीरा ठाकुर, ग्राम पंचायत भैल के प्रधान प्रेम चंद, एसएमसी अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व प्रधान निक्का राम, सेवानिवृत्त एसडीओ विक्रम सिंह, सोहारी के उपप्रधान विजय कुमार, कोहडरा के उपप्रधान संदीप कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य सुरजीत सिंह, धंगोटा के पूर्व उपप्रधान धनीराम, तरसेम सिंह, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, केवल सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

धर्मशाला, 7 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में रहे उपस्थित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!