राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित : अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल की

by

होशियारपुर, 28 नवंबर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की बिना खोले नवंबर 2025 की मासिक पड़ताल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर कौर भुल्लर की ओर से की गई। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
पड़ताल प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर कौर भुल्लर ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है। इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, सीपीआई (एम) बलविंदर सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में लगा पहला ‘गोल्डन गेट : 1000 साल तक नहीं होंगे खराब

अयोध्या  : भगवान रामलला के मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाना कल्पना से परे है। गर्भगृह के दरवाजे की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के दरवाजे स्वर्ण जड़ित...
article-image
पंजाब

धान की लिफ्टिग ना होने से नाराज किसानों ने गढ़शंकर में किया चक्का जाम : एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह दुआरा किसान नेताओं को आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त 

गढ़शंकर : 25 अक्टूबर – मंडियों से धान के लिफ़्टिंग और बारदाना की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर एक घंटा ट्रैफिक...
article-image
पंजाब

Legal Awareness Program on Drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.9 : Under the guidance of District and Sessions Judge Rajinder Agrawal and Chief Judicial Magistrate-cum-Secretary of the District Legal Services Authority (DLSA) Hoshiarpur, Neeraj Goyal, a legal awareness program focusing on drug...
article-image
पंजाब

राहुल अग्निहोत्री को श्री हिन्दू तख्त (भारत) युवा मोर्चा का जिला होशियारपुर किया नियुक्त

गढ़शंकर : श्री ब्रह्मानंद गिरी प्रमुख श्री हिंदू तख्त (भारत) काली माता मंदिर पटियाला पांच दस नाम भैरव जूना अखाड़ा हरिद्वार जी के दिशानिर्देश अनुसार और श्री हिन्दू तख्त (भारत) युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!