कांग्रेस सरकार के समय का मामला की जांच : राजस्थान से 12 लाख रुपये खर्च पर लगवाई गई बसों की लगवाई गई प्रति बॉडी की

by
पिछली कांग्रेस सरकार में चर्चित रहे पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग के कार्यकाल के दौरान पंजाब के सरकारी अदारे पी.आर.टी.सी. तथा पंजाब रोडवेज की बसों के बेड़े में शामिल की गई बसों के मामले की मौजूदा ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जांच करवाने का आदेश दे दिया है। भुल्लर ने पूर्ब मंत्री सोनी के भतीजे को अरबो की जमीन की लीज कोढ़ियों में दिए जाने की भी जांच होगी और सभी लीज रदद् होंगी।
भुल्लर का कहना है कि बसों की खरीद तथा पंजाब के बाहर अन्य प्रांतों में बों की बाडी लगवाने संबंधी कई शिकायतें मिली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को जांच के आदेश के साथ-साथ जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बेड़े में शामिल हुई इन 825 बसों के बारे में कई शिकायतें मिल चुकी हैं। मुलाजिम तथा अधिकारी जहां इन बसों पर लगी बाडी में नुक्स बता रहे हैं, वहीं कुछ शिकायतें इन बसों की खरीद में गड़बड़ी संबंधी भी मिली है।
मंत्री भुल्लर ने कहा कि इस बात पर भी शक पड़ता है कि इन बसों की बाडी राजस्थान के जयपुर की एक फर्म से लगवाई गई है, जबकि पंजाब तथा पड़ोसी राज्य हरियाणा में बहुत से बस बाडी बिल्डर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों में कहा गया है कि जिस तरह की बाडी राजस्थान से लगभग 12 लाख रुपये खर्च पर लगवाई गई है, वही बाडी पंजाब में काम करने वाले 8-9 लाख रुपये में लगाने के लिए तैयार हैं। मंत्री भुल्लर ने कहा कि इसी प्रकार के कई अन्य तथ्यों को ध्यान में रख कर उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की जांच करवाने के लिए कहा है। ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर ने कहा कि जांच में हर तथ्य की जांच की जाएगी तथा जरुरत पड़ी तो पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री व मौजूदा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग को भी जांच में शामिल करके पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत सही पाई गई तो फिर कानून अपना काम करेगा तथा कानून के लिए कोई मंत्री तथा अधिकारी बड़ा नहीं होता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी गढ़शंकर द्वारा जरुरतमंद को रेहड़ा रिक्शा भेंट

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर में जरुरतमंद अनूप सिंह को रेहड़ा रिक्शा शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी के सुरेन्द्र कुमार भज्जल एवं अविनाश कुमार शर्मा द्वारा भेंट किया। इस मौके पर अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में 70 अधिकारियों की DSP पद पर हुई पदोन्नति…DGP गौरव यादव ने दी बधाई

चंडीगढ़ । राज्य सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 70 योग्य और समर्पित पुलिस अधिकारियों को पुलिस...
article-image
पंजाब

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी : राजा वड़िंग

संगरूर, 7 अप्रैल :  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।  वे यहां पत्रकारों से बात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र की पंजाब की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा : सनी-बॉबी को मिला कुछ नही…किसको सौंप दी सारी जमीन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। गत 24 नवंबर 2025 को 89 साल के लिजेंड्री एक्टर ने इस दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!