राजा वड़िंग का पंजाब में भाजपा की ‘आग-पानी की राजनीति’ पर तीखा हमला…भाजपा पर घावों, धर्म और जाति की राजनीति करने का लगाया आरोप

by

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर घावों, धर्म और जाति की राजनीति करने तथा किसानों, 1984 के पीड़ितों और पंजाब के युवाओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए

सीमा पर नशे के संकट, सिद्धू मूसेवाला को न्याय न मिलने और केंद्र के अधीन एजेंसियों की विफलता का भी किया जिक्र

लुधियाना, 14 मार्च: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना की। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली का जिक्र करते हुए, वड़िंग ने कहा कि दिल्ली से आने वाले भाजपा नेता पंजाब में सिर्फ कांग्रेस को कोसने के एजेंडे के साथ आते हैं। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी की किताब माय कंट्री माय लाइफ का हवाला देते हुए, किसानों के मुद्दे, 1984 के पीड़ितों को न्याय और नशे के संकट पर सरकार की विफलता को उजागर किया तथा भाजपा पर घावों, धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया।

वड़िंग ने भाजपा से कहा कि हमारे जख्मों को मत कुरेदो। उन्होंने बताया कि माय कंट्री माय लाइफ लाल कृष्ण आडवाणी की किताब है, जिसमें लिखा गया है कि उस समय की सरकार को श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा कि यह किताब आज भी बाजार में उपलब्ध है और भाजपा नेताओं को इसे पढ़कर इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शायद हमने 1984 की घटनाओं को अपनी आंखों से नहीं देखा, क्योंकि उस समय हम बच्चे थे, लेकिन हमने वैसी ही स्थिति देखी है, जो आपने किसानों के लिए सीमाओं पर बनाई थी। वहां 700 से अधिक किसान मारे गए या घायल हुए। उनके सिर में गोलियां लगने के बाद भी आपने एफआईआर दर्ज नहीं होने दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए, कहा कि आप कहते हैं कि 1984 के लिए न्याय दिलाएंगे। आप 12 साल से सत्ता में हैं, तो फिर न्याय दीजिए। पीड़ितों को मुआवजा बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक नहीं मिला। अगर देश का प्रधानमंत्री मुआवजा नहीं देगा तो फिर कौन देगा?

इसी तरह धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए, वड़िंग ने कहा कि पार्टी कहती है कि अगर उसकी सरकार आई, तो यह मुद्दा हल किया जाएगा। लेकिन अगर 12 साल से देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री धर्म परिवर्तन रोकने में असफल रहे हैं, तो फिर कार्रवाई कब करेंगे?

वड़िंग ने पंजाब में बढ़ते नशे के संकट का जिक्र करते हुए, कहा कि जहां राज्य के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है, वहीं भाजपा की भी बड़ी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि वह नशा खत्म कर देगी, लेकिन हकीकत यह है कि पंजाब की सीमाओं से बिना रोक-टोक नशे की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि तरनतारन से लेकर फाजिल्का तक ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है और केंद्र सरकार के अधीन काम कर रही बीएसएफ इसे रोकने में विफल रही है। इस लापरवाही ने पंजाब के संकट को और गंभीर बना दिया है और भाजपा के खोखले वादों को उजागर किया है।

वड़िंग ने कहा कि भाजपा पंजाब की स्थिति खराब करने में अपनी भूमिका से इनकार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सब लोग भाजपा का तरीका जानते हैं, पहले आग लगाओ और फिर पानी डालने का नाटक करो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं और ऐसे हथकंडों से गुमराह नहीं होंगे।

वड़िंग ने सिद्धू मूसेवाला का जिक्र करते हुए, कहा कि आप न्याय की बात करते हैं, लेकिन अभी तक मूसेवाला को न्याय नहीं मिला। जिसने उसकी हत्या की वह गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल, गुजरात में बैठा है और आज भी उसके पिता को धमकियां देता है। आपने ऐसा कानून बना दिया है कि वह गुजरात में ही रहेगा।

इस मौके पर पंजाब के पूर्व मंत्री राकेश पांडे, पूर्व विधायक संजय तलवाड़, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, पूर्व जिला कांग्रेस लुधियाना शहरी अध्यक्ष पवन दीवान और पूर्व चेयरमैन हाउसफैड पंजाब के.के. बावा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप की परिकल्पना के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई पुलिस, होमगार्ड, आपदामित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा ज़िला में नौ विभिन्न स्थानों पर किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ताल स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता और अनीमिया की जानकारी : छात्राओं ने नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

भोरंज 27 दिसंबर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने ‘वो दिन’ योजना के तहत बुधवार को राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल में स्वास्थ्य विभाग और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.45 करोड़ से एक साल में बनकर तैयार होगा चमयाड़ी पीएचसी भवनः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने चमयाड़ी में किया पीएचसी के नए भवन का भूमिपूजन ऊना, 28 जनवरीः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज 1.45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चमयाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!