राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में अत्याधुनिक एमआरआई सुविधा का किया शुभारंभ….. कहा गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अब लोगों को घुमारवीं में ही मिलेगी सुविधा

by
एएम नाथ।  बिलासपुर 01 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं स्थित रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं जैसे क्षेत्र में अत्याधुनिक एमआरआई सुविधा की शुरुआत स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि अब गंभीर बीमारियों की जांच के लिए लोगों को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय, धन और असुविधा से बचा जा सकेगा। यह सुविधा क्षेत्रवासियों को सुलभ, सटीक और समय पर जांच उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।
मंत्री ने रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा इस प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के प्रति उत्तरदायित्व का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है और इस दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने जानकारी दी कि नई एमआरआई मशीन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिससे जांच अधिक सटीक, तेज और सुरक्षित होगी। यह सुविधा विभिन्न जटिल रोगों के निदान में सहायक होगी, जिससे उपचार समय पर और बेहतर ढंग से संभव हो सकेगा। साथ ही, एमआरआई जांच को किफायती दरों पर उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने यह भी बताया कि इस सुविधा के आरंभ होने से बिलासपुर जिला सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें जांच के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
कार्यक्रम में चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल को क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत: करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक ने दौ दिन में टिकट बदलने का अल्टिमेटम

करसोग/ चिंतपूर्णी  :  विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत हो रही है। करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया।  इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक कुलदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप से हिसाब बराबर…. अब ममता बनर्जी की बारी : राहुल गांधी ने सेट किए कांग्रेस के नए टारगेट

काग्रेस नेता राहुल गांधी अंततः अपनी राजनीति की राह पर चलने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है। पार्टी वहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण

एएम नाथ। ऊना, 19 फरवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत नगनोली का दौरा कर प्रस्तावित गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। नगनोली के लबाना माजरा में 397 कनाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकाल तख्त ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता की जाहिर

अकाल तख्त साहिब ने संयुक्‍त किसान मोर्चा के संस्थापक जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता भी जाहिर की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्ण मंदिर परिसर में...
Translate »
error: Content is protected !!