राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने की बैठक : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 26 जून को ऊना पहुंचेगें तथा 27 जून को हरोली से कांगड़ मैदान तक नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली ब्रिस्क वाॅक को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे

by

ऊना, 23 जून – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज 26 व 27 जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के ऊना जिला के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्यपाल के दौरे को लेकर उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 26 जून को ऊना पहुंचेगें तथा 27 जून को हरोली से कांगड़ मैदान तक नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली ब्रिस्क वाॅक को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। लगभग साढे़ तीन किलोमीटर की यह ब्रिस्क वाॅक हरोली से शुरू होकर कांगड़ के मैदान में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल हरोली के कांगड़ मैदान आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
उपायुक्त ने ब्रिस्क वाॅक के लिए की जा रही विभिन्न तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से फीड बैक लिया तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस दौरान पेयजल व बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्थाई मेडिकल पोस्ट भी स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम के दौरान समुचित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, उप मुख्यमंत्री के ओएसडी धनबीर ठाकुर, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा, सीएमओ संजीव वर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह व गैर सरकारी संस्था गुंजन के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

मोहाली : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार व लॉजिस्टिक उपलब्ध करवाने वाले गैंगस्टर को डेरा बस्सी से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान महफूज उर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि दिसम्बर तक बढ़ी: एडीसी डाॅ. अमित

ऊना 6 अक्तूबर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के चयनित राशनकार्ड धारकों को कोविड संक्रमण के दौरान वर्ष 2020 से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि को दिसम्बर 2022 तक बढ़ा दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी मनेश यादव ने दिए निर्देश

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना...
Translate »
error: Content is protected !!