राज्यपाल के संबोधन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

by

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सदन से वॉकआउट किया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विपक्षी दलों के विधायकों से उचित समय पर अपने मुद्दे उठाने का अनुरोध किया।

जिसके बावजूद कांग्रेस विधायक भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे और बाद में सदन से बाहर निकल गए। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कटारिया ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, जिसके बाद विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा अपनी सीट से उठे और राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाने लगे।

सत्र शुरू होने के मुश्किल से 17 मिनट बाद ही कांग्रेस विधायकों ने बहिर्गमन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी व मौजूदा विधायक रोड़ी की मीटिगों में पहुंचे आठ आठ पार्षद, नगर कौंसिल गढ़शंकर का कैप्टन कौन बनेगा अभी तक असंमजस की स्थिति

नगर कौसिल गढ़शंकर मेें 13 पार्षद के मत तो एक विधायक का है, चुनाव के लिए पड़ेगे 14 मत गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को चुनाव होने...
article-image
पंजाब , समाचार

जिन किसानों के खेतों में नहरी पानी आया है वे तुरंत संपर्क करें : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गांव साधोवाल में विकास कार्यों के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 18 लाख का चेक प्रदान किया गढ़शंकर ।भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमिगत जल को संरक्षित करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। कंडी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर फंसे पर्यटकों को हिमाचल की महिलाओं ने पिलाई ‘अपनेपन वाली चाय : वायरल हुआ ये खूबसूरत वीडियो

मनाली : मनाली में इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी ने जहां एक ओर सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दीं, वहीं दूसरी ओर इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल भी सामने रख दी. भारी हिमपात के...
Translate »
error: Content is protected !!