राज्यपाल को महाराणा प्रताप पर बयान देना पड़ा भारी…. सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह. पंजाब के राज्यपाल को करणी सेना ने दी जान से मारने की धमकी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुलाबचंद कटारिया को यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में शेखावत ने राज्यपाल पर महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप लगाया।

करणी सेना के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “सुन रे गुलाबचंद, तेरी औकात में रह। हमारे महाराणा प्रताप का अपमान तू पहले भी कर चुका है। अब फिर क्या है? करणी सैनिकों, मारो रे इसे जब और जहां मिले।” इस मामले पर गुलाबचंद कटारिया की ओर से कोई अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

22 दिसंबर को कार्यक्रम में की थी टिप्पणी

यह विवाद 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां गुलाबचंद कटारिया ने महाराणा प्रताप को लेकर बयान दिया था। उन्होंने एक बयान में कहा था, “महाराणा प्रताप का नाम आप कांग्रेस के राज में सुनते थे। महाराणा प्रताप को पहली बार जिंदा करने का काम जनता पार्टी ने किया। पहली बार विधायक भूरा भाई एमएलए बनकर आए थे और पहली विधानसभा में सरकार बनाई थी। उस समय गोगुंदा में विकास के लिए पैसा भेजा गया, सड़कों और रास्तों का निर्माण किया गया, हल्दीघाटी, पोखरगढ़ और चावंड जैसे ऐतिहासिक स्थानों को पहचान मिली। मायरे की गुफा थी कि नहीं, इतने सालों में किसी को दिखती थी?”

राज्यपाल ने आगे कहा था, “हमने सड़क बनाई, रास्ते बनाए, उदय सिंह जी की छतरी यहां बनाई। हम लोगों का काम करने का तरीका जनता के लिए है, हमारे लिए नहीं है।” उनके इस बयान को लेकर कई संगठनों और लोगों ने आपत्ति जताई थी।”

राजस्‍थान के गृह मंत्री रहे हैं कटारिया

गुलाबचंद कटारिया राजस्थान की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं और वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल हैं। राजस्‍थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता कटारिया 28 जुलाई 2024 को पंजाब के 30 वें राज्यपाल बने थे। इससे पहले वह असम के राज्यपाल थे। वे मूलरूप से वह उदयपुर के रहने वाले हैं। गुलाब चंद कटारिया ने अपने राजनीतिक सफर में 11 चुनाव लड़े हैं, जिनमें से 9 में उन्हें जीत मिली है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाई ने की बहन की हत्या : महिला से अवैध संबंध…उसे घर लाना चाहता था आरोपी, मकान में मांग रहा था हिस्सा

लुधियाना : लुधियाना में भाई ने बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलेश के चलते अपनी छोटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव व्यय टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता।

एएम नाथ। चंबा 8 फरवरी :   लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में गठित चुनाव व्यय निगरानी टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश...
article-image
पंजाब

11 लाख लोगों का राशन कार्ड से कटेगा नाम : केंद्र सरकार ने नाम राशन कार्डों से काटने के राज्य सरकार को दिए आदेश

चंडीगढ़: पंजाब के करीब 11 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार ने इन लाभार्थियों को अपात्र घोषित करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि इनका नाम...
Translate »
error: Content is protected !!