राज्यसभा चुनाव में पैसों के लेनदेन में चैतन्य शर्मा के पिता की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा में पैसों के लेनदेन मामले में गगरेट से पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा पर बालूगंज थाने में दर्ज एफआईआर खारिज करने से इन्कार कर दिया है।
न्यायाधीश राकेश कैंथला की अदालत ने कहा कि एफआईआर में जो आरोप लगाए गए हैं, वह संदिग्ध हैं। ऐसे में जांच अधिकारी को जांच पूरी करने की अनुमति दिए बिना दायर एफआईआर को जल्दबाजी में खारिज नहीं किया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 2024 को बालूगंज पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 171 सी, ई और 120 बी के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 व 8 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह एफआईआर कांग्रेस नेता संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत पर दर्ज की गई थी। आरोप लगाए गए थे कि राज्यसभा चुनाव के दौरान बड़ी मात्रा में धन और संसाधनों का दुरुपयोग करके वोटों की खरीद-फरोख्त हुई है। याचिकाकर्ता आशीष शर्मा और राकेश शर्मा पर आरोप हैं कि राज्यसभा चुनाव के दौरान पैसों के लेनदेन, हेलिकाप्टर के इस्तेमाल और लग्जरी होटल में ठहरने सहित अवैध तरीके से वोट खरीदने के लिए सुनियोजित तरीके से साजिश की है।
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता ने दलील दी कि उनके याचिकाकर्ताओं को राजनीतिक कारणों की वजह से झूठे मामले में फंसाया गया है। उनके खिलाफ रिश्वत मांगने या स्वीकार करने का कोई विशेष आरोप नहीं है। वहीं राज्य सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता अनूप रत्न ने दलील दी कि जांच के लिए पीसी अधिनियम की धारा 17ए के तहत अनुमोदन के लिए पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया है तथा मामला विचाराधीन है। आरोप लगाया कि याचिकाकर्ताओं ने जांच अधिकारी को धमकाया और हेलिकाप्टर के इस्तेमाल सेवाओं के लिए एक दवा कंपनी द्वारा बिलों का भुगतान के अनुचित लाभ पहुंचाने के पर्याप्त सबूत हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि अगर याचिका को खारिज किया जाता है तो इसका पुलिस जांच पर असर पड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फांसी की सजा से कैसे बच गया आरजी कर रेप मर्डर केस का गुनहगार : जानिए 9 मई, 1980 का वो फैसला

कोलकाता  : पिछले साल नौ अगस्त का दिन. कोलकाता में जो हुआ उससे पूरा देश सन्न था. आरजीकर मेडिकल कॉलेज के भीतर डॉक्टर बिटिया के साथ बर्बरता की सारी हदें पार हो गईं । ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री के साथ हैं देश और देवभूमि हिमाचल के लोग- भारत के बजाय पाकित्सान के पाले में खड़े हैं कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

अपने मंत्रियों पर लगाम लगाएं मुख्यमंत्री, देश के ख़िलाफ़ बोलकर किसका भला कर रहे राजनीति में असहमति आम बात लेकिन देश नीति पर मतभेद शर्मनाक एएम नाथ। शिमला :  शिमला के आशियाना में आयोजित...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व पुलिस अधिकारी को उम्रकैद : दामाद को लापता करने के जुर्म में

मोहाली  :  मोहाली शहर के फेज 11 से लापता हुए गुरदीप सिंह के मामले में मोहाली के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजिंदर सिंह सरां की अदालत ने सरकार और बचाव पक्ष की दलीलें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिए 327 ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

एएम नाथ। शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को 327 ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेेजी लाने के निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!