राज्यसभा से सस्पेंड आप सांसद राघव चड्ढा : अगले सत्र में भी रहेंगे संजय सिंह बाहर

by
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं सकेंगे। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। उधर, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अगले सत्र में भी सस्पेंड रहेंगे। राज्यसभा में ध्वनिमत से यह फैसला लिया।
राघव चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सेवा बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने वाले प्रस्ताव में फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने इस प्रस्ताव में सस्मित पात्रा, नरहरि अमीन, थंबीदुरई, सुधांशु त्रिवेदी व नगालैंड के राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक का नाम शामिल किया जबकि इनमें से कुछ सांसदों से उन्होंने सहमति नहीं ली। बीजेपी के कुछ सांसदों ने कहा कि उनकी सहमति या हस्ताक्षर लिए बिना राघव चड्ढा ने यह प्रस्ताव भेजा।
राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और कहना है कि उनके खिलाफ फर्जी प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। राघव चड्ढा ने भाजपा को चुनौती देते हुए उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
आम आदमी पार्टी के अन्य सांसद संजय सिंह पहले ही राज्यसभा से निलंबित चल रहे हैं। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया था। दरअसल मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी के संसद में बयान देने की मांग को लेकर विपक्ष ने मानसून सत्र के दौरान जमकर हंगामा किया। इसी मुद्दे पर आप सांसद संजय सिंह हंगामे करते हुए सभापति की कुर्सी तक आ गए। सभापति ने जब उन्हें वापस जाने को कहा तो वह नहीं माने। सदन में अमर्यादित व्यवहार के चलते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संजय सिंह के निलंबन का प्रस्ताव रखा, जो ध्वनिमत से पास हो गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ हैप्पीनेस आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा में क्रांति लाएंगे:- डॉ राजकुमार चब्बेवाल

सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है,  डॉ राज ने स्कूल ऑफ हैप्पीनेस पहल पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :    सांसद डॉ राजकुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य योजना तैयार कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रेषित करने के केंद्रीय मंत्री नड्डा ने दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की अध्यक्षता, आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं...
Translate »
error: Content is protected !!