राज्य को मिले प्रतिष्ठित अधोसंरचना पुरस्कार : मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई

by
एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण विभाग और प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अधोसंरचना विकास और सड़क सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश की उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में प्राप्त दो ट्राफियां प्रस्तुत कीं।
एचपीआरआईडीसीएल को हाल ही में मोरक्को के माराकेच में प्रतिष्ठित 2024 आईआरएपी गैरी लिडल मेमोरियल ट्राफी में शाइनिंग स्टार से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सड़क प्राधिकरण को उच्च जोखिम वाली सड़कों को खत्म करने की दिशा में काम करने के लिए प्रदान किया जाता है। शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड को ढली सुरंग और सुरंग के बाहर रोटरी जंक्शन के निर्माण के लिए शहरी गतिशीलता में नवाचार श्रेणी के तहत स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है, जिससे शिमला में यातायात को सुचारु बनाए रखने में मदद मिली है।
मुख्यमंत्री ने दोनों संगठनों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे शिमला शहर के लोगों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान में इसी प्रतिबद्धता के साथ काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे राज्य में स्मार्ट, सुरक्षित और अधिक टिकाऊ शहरी और ग्रामीण अधोसंरचना के निर्माण में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
श्री सुक्खू ने कहा कि एचपीआरआईडीसीएल की सड़क सुरक्षा पहल प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के प्रति एक समग्र और सौहार्दपूर्ण प्रयास का प्रतीक है जो विश्व बैंक हिमाचल प्रदेश पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्थानीय एजेंसियों और सामुदायिक स्वयंसेवकों के साथ संयुक्त रूप से कार्य कर रही है। यह पहल ठोस आंकड़ों पर आधारित सड़क सुरक्षा कार्य योजना के माध्यम से सड़क सुधारों को सफलतपूर्वक लागू करने में सहायता कर रही है, जिसके उत्कृष्ट परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से विशेषकर राज्य के प्रमुख कॉरिडोर पर सड़क दुर्घटना में कमी दर्ज की गई है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और यह गर्व की बात है कि हाल के समय में सड़क हादसों और मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क सुरक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय स्तर के उपाए अपनाए जा रहे हैं। इससे हिमाचल प्रदेश अन्य राज्य के लिए प्रेरणा बन कर उभरेगा।
एचपीआरआईडीसीएल के प्रबन्ध निदेशक अभिषेक जैन ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सड़क मूल्यांकन कार्यक्रम (आईपीएआर) द्वारा प्रदान किए गए ये दोनों पुरस्कार एचपीआरआईडीसीएल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आईपीएआर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान है। इस प्रतिष्ठित संस्थान से मान्यता प्राप्त करना एक गौरवपूर्व उपलब्धि है। उन्हांेने कहा कि एचपीआरआईडीसीएल भविष्य में भी राज्य के लिए सुरक्षित और उच्च गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना के विकास के लिए इसी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 60 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से अधिक बीमार व्यक्तियों को लगेगा कोविड टीकाः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से करना होगा पंजीकरण ऊना (1 मार्च)- अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एक प्रैस वार्ता में बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल, आर.एस बाली ने किया शिलान्यास : बाली ने जरूरतमंदों को बांटे 3 लाख 55 हजार रूपये के चेक

धर्मशाला, 27 मई। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज सेराथाना में 89 लाख की लागत से बनने वाले सेराथाना से छनबाड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थियेटर शिमला में लाइव टाइम्स टीवी द्वारा आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनमोल ने किया एचएएस में टॉप , श्रीनयनादेवी की हिमानी शर्मा रही दूसरे स्थान पर : हिमाचल को मिले सात नए एचएएस अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश को सात नए एचएएस अधिकारी मिल गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!