राज्य लोक अदालत के दौरान 16 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया : सीजेएम अपराजिता जोशी ने सेंट्रल जेल होशियारपुर का किया दौरा

by

कैदियों के लिए एक माह तक चलने वाले व्यावसायिक साक्षरता अभियान की समीक्षा की
होशियारपुर 21 अक्टूबर : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर के निर्देशों तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल की अगवाई में सी.जे.एम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस बीच 20 सितंबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक चलाये गए व्यावसायिक साक्षरता अभियान के दौरान उन्होंने बंदियों एवं सजायाफ्ता कैदियों को विभिन्न विभागों द्वारा दिये प्रशिक्षण तथा महिला बंदियों के लिए सिलाई एवं पार्लर कोर्स के दौरान उनके द्वारा सिले गये सूटों के बारे में जाना और सराहना की। साथ ही कैदियों को मशरूम की खेती और मोमबत्ती बनाने के दिये गये प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई।
इसके अलावा राज्य लोक अदालत का आयोजन नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर होशियारपुर में किया गया। इस लोक अदालत के दौरान जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर की कुल 2 बेंचों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत के दौरान मोटर दुर्घटना दावों, भूमि अधिग्रहण मामलों और पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और 16 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुल 21,56,874 रुपये के अवार्ड पास किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के लिए पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने मोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा की शिकायत पर पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मोहन...
article-image
पंजाब

मीठी यादें छोड़ता हुआ दो दिवसीय समागम समाप्त : नौजवान पीढ़ी को कलात्मक रुचियों से जोडऩे एक अच्छे कल का संकेत: विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण

मुकेरियां : नौजवान पीढ़ी को कलात्मक रुचियों से जोडऩा के एक अच्छे कल का संकेत है। यह विचार विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण ने न्यू दशमेश गल्र्ज कालेज चक्क अल्ला बख्ख मुकेरियां में युवक...
article-image
पंजाब

ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर कावड़ दर्शन कुमार चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे

कावड़ लेकर पहुंचे हाजीपुर के दर्शन कुमार का लंगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के सेवादारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में...
article-image
पंजाब

आगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर व  मिड डे मील वर्करों की ज्वलंत मांगों का ज्ञापन सांसद के जरिए पप्रधानमंत्री को भेजने के लिए ज्ञापन पूर्व विधायक गोल्डी को सौपां

गढ़शंकर: आगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर व  मिड डे मील वर्करों की ज्वलंत मांगों को लेकर जोगिंदर कोर, गुरबख्श कोर, परमजीत कोर, रैनूं बाला, सीटू , सीटू के उपाध्यक्ष  महिंदर कुमार बड्डोआण,सीपीएम के जिला सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!