राज्य सरकार किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल से बात की। इस अवसर पर किसान सभा की ओर से पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों का कल्याण सुनिश्चित करना वर्तमान राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उन्हें किसी भी सूरत में उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन को बचाने के लिए बजट में एग्रीकल्चर लोन इंटरेस्ट सबवेन्शन स्कीम का प्रावधान किया गया है जिसके तहत किसानों की जमीन को नीलाम होने से बचाया जाएगा। इस योजना के तहत तीन लाख रुपये कृषि लोन चुकाने के लिए बैंको के माध्यम से राज्य सरकार वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लायेगी, जिसके अन्तर्गत मूलधन पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देगी और इस योजना पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
श्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने स्वयं खेतीबाड़ी का काम किया है और उनकी माता जी आज भी गांव में खेती करती हैं। वह किसानों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं और उनका समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा देवी देहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन :  शिविर में 57 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई निशुल्क जांच,

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्यज्ञसन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा द्वारा देवी-देहरा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में एनएचएआई व गावर कंपनी के साथ समीक्षा बैठक एएम नाथ। मंडी, 21 जनवरी।  मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग ने विभिन्न जिलों से प्राप्त मामलों की कार्रवाई रिपोर्ट्स की समीक्षा की

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त अनुसूचित जाति वर्ग की शिकायतों पर संबंधित जिला प्रशासनों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट्स...
Translate »
error: Content is protected !!