राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। प्रदेश सरकार ने मात्र 15 महीने में 5 गांरटियों को पूरा किया है तथा बाकी गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में प्रदेश के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं तथा भविष्य में भी प्रदेश सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इस समारोह का आयोजन ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस अवसर पर छह नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे तथा उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*18 अगस्त तक मिलेगा जुलाई माह का राशन बैकलॉग*

एएम नाथ।  कुल्लू, 11 अगस्त : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अरविन्द शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों में मोबाइल ओटीपी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नहीं चला पैंतरा हो गई फेल – बहू को बेल न मिलने पर अतुल सुभाष के पापा का बड़ा बयान

बेंगलुरु की सिविल कोर्ट में इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में सोमवार को सुनवाई हुई।  निकिता सिंघानिया समेत तीनों आरोपियों ने कोर्ट में बेल की अर्जी डाली थी, जिसे अदालत ने टाल दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर के बारे स्पष्ट किया

बीबीएन, 25 जनवरी (तारा) :हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने एक बार फिर प्रैस नोट जारी कर दोहराया है कि स्मार्ट मीटर सिर्फ बिजली की खपत मापने का एक डिवाइस है, ठीक वैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संतुलन के लिए ठोस कचरा प्रबंधन पंचायत स्तर तक लागू करना आवश्यक – शिवम प्रताप सिंह

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां बचत भवन में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस अवसर पर जिला में पंचायत स्तर पर ठोस कचरा...
Translate »
error: Content is protected !!