राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 -धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

by
हर आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित करने के हिमायती हैं उपमुख्यमंत्री
रोहित जसवाल।  हरोली  : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के नाम रही। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की विशेष पहल पर आयोजित इस संध्या में गायक नितिन कुमार, कुमार साहिल और ए.सी. भारद्वाज सहित अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री लगातार इस पर जोर रहता है कि किसी भी बड़े सांस्कृतिक आयोजन में एक संध्या पूर्णतः हिमाचल के लोक कलाकारों को समर्पित होनी चाहिए। हरोली उत्सव की दूसरी संध्या के माध्यम से उन्होंने इस सोच को धरातल पर उतार दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचली संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
May be an image of 8 people and crowd
मुकेश अग्निहोत्री ने इस मौके पर कहा कि हिमाचली लोक कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमारे कलाकारों को मंच प्रदान कर हम न केवल उनकी प्रतिभा को सम्मान दे रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अपनी परंपराओं को संरक्षित कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में राज्य के सभी प्रमुख आयोजनों में हिमाचली कलाकारों को विशेष स्थान दिया जाएगा। उनकी इस पहल से न केवल कलाकारों में नया उत्साह देखने को मिला, बल्कि दर्शकों ने भी स्थानीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में बड़ी कार्रवाई : राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा

चंडीगढ़, 06 जनवरी :  राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां...
article-image
पंजाब

आप सरकार में खनन विभाग व खनन माफिया में गठबंधन खतरनाक : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 1 सितंबर: गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने कहा कि गुरुवार को खनन विभाग होशियारपुर के एक्सईएन व दसूहा उपमंडल के एसडीओ को विजिलेंस टीम द्वारा 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

पीएम धन धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों और देश की तस्वीर बदल देगा देश के कृषि उत्पादन में सुधार के लिए मोदी सरकार करेगी 35000 करोड़ का खर्च एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!