रामलीला मंच का लोकार्पण : सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया

by

ऊना, 26 सितंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा में 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि इस मंच के निर्माण से रामलीला के मंचन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रामलीला से सामाजिक सद्भावना और समरसता को बढ़ावा मिलता है।
क्षेत्र के विकास कार्यों पर बात करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मैहतपुर बसदेहड़ा में अनेकों विकास के कार्य किए गए हैं और अनेकों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया है। वहीं 8.55 करोड़ रुपए से मैहतपुर आईटीआई का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 4.34 करोड़ से 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
सत्ती ने कहा कि 1.50 करोड़ रुपए से मैहतपुर स्टेडियम, 80 लाख से रायपुर सहोड़ा स्टेडियम, 1.33 करोड़ से संतोषगढ़ स्टेडियम तथा 1.49 करोड़ से लोअर देहलां स्टेडियम का एस्टीमेट बनाकर निदेशक युवा सेवाऐं एवं खेल विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही प्रदेश सरकार जल्द ही इनके निर्माण को स्वीकृति प्रदान करेगी तथा इसके लिए समुचित बजट का भी प्रावधान करेगी।
इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, सभी पार्षद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, डॉ. रामपाल सैनी, महावीर क्लब के प्रधान गुरदास राम, ईओ वर्षा चौधरी, पवन धीमान, दिनेश कुमार, धर्मेश सिंह, बालक राम, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभु राम उत्सव के लिए अयोध्या से पहुंची ज्योति : बददी पहुंचने पर रामभक्तों ने किया भव्य स्वागत,

22 को दशहरा मैदान में स्थापना दिवस पर राम के रंग में डूबेगा बददी बददी, 10 जनवरी (तारा) : श्री राम सेना हिमाचल की ओर से आयोध्या से लाई गई ज्योति का बददी में पहुंचने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

3800 आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए 31 करोड़ रुपये : प्रदेश इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा, कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी तबाही आएगी- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की प्रथम किश्त जारी 16 हजार आपदा प्रभावितों का पुनर्वास करेगी राज्य सरकार मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ‘पुनर्वास’ योजना के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प – DC अनुपम कश्यप

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत रिज पर लगाया रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला शिमला की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही :

दिल्ली : आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने...
Translate »
error: Content is protected !!