राम महोत्सव के उपलक्ष्य पर श्री राम सेना ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

by

राम महोत्सव से पूर्व तैयारियों में जुटी श्रीराम सेना

बद्दी 17 जनवरी (तारा) : श्रीराम महोत्सव के पावन अवसर से पूर्व श्रीराम सेना के तत्वावधान में एक सराहनीय सी (स्वच्छता एवं जनहित) अभियान चलाया गया। श्रीराम सेना के प्रमुख राजेश जिंदल, विकास झा, विनोद गोयल जी एवं गुरुबचन के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर राजेश जिंदल जी ने कहा —
“श्रीराम के आदर्शों पर चलना ही सच्ची सेवा है। स्वच्छता और समाज सेवा से ही रामराज्य की परिकल्पना साकार होती है।
वहीं विकास झा , विनोद गोयल एवं गुरुबचन ने भी अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और पूरी टीम के साथ मिलकर सी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया।
इस अभियान में श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य को मिले प्रतिष्ठित अधोसंरचना पुरस्कार : मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण विभाग और प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अधोसंरचना विकास और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत बैठक आयोजित -ऊना में 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह : एसडीएम ऊना

रोहित जसवाल। ऊना, 17 जनवरी :  ऊना जिले में 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह जानकारी एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्बा द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
Translate »
error: Content is protected !!