रावमापा धनेटा में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
नादौन में खोला जाएगा नया कृषि विपणन केन्द्र,   मुख्यमंत्री ने धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
May be an image of one or more people
मुख्यमंत्री ने आगामी शैक्षणिक सत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू करने के अलावा विद्यालय को को-एजुकेशन बनाने तथा विज्ञान विषय की कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय धनेटा में बीएड और बीसीए कोर्सिज शुरू करने को कहा ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने नादौन में नया कृषि विपणन केन्द्र स्थापित करने की भी घोषणा की।
May be an image of 6 people, dais and text that says "방일 हिमाचल हि हिमा कार गਂਕ क द्रा"
श्री सुक्खू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए अरविन्द्र सिंह और सूबेदार कुलदीप चन्द को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों के गांव में इनके स्मारक द्वार बनाए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां इनकी वीरता से प्रेरित हो सकें।
May be an image of 6 people and temple
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने केवल राजनीतिक लाभ के दृष्टिगत बिना बजट प्रावधान के सैंकड़ों संस्थान खोले। वर्तमान प्रदेश सरकार ने स्कूलों का युक्तिकरण कर अनावश्यक और शून्य पंजीकरण वाले स्कूलों को बन्द किया तथा सरकार के ईमानदार और सशक्त प्रयासों से शिक्षा गुणवत्ता में प्रदेश ने देश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है, जो भाजपा के कुप्रबंधन के कारण 21वें स्थान पर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रभावी नीतियों के अंतर्गत आज प्रदेश में विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनिफार्म मिल रही हैं और प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों को एक्पोजर विजिट के लिए विदेश जाने के अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा निदेशालय का गठन कर प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा को एकीकृत किया है।
May be an image of 8 people, dais and text that says "W SUL हिमाचल एकार गां क દ्ार सौजन्य:- विकास"
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में भी वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रगति की है। प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों से भी इस विषय में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चिकित्सक विश्वभर में पहचान है लेकिन प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के अभाव में कई बार मरीजों को उपचार के लिए अन्य राज्यों का रूख करना पड़ता है।
May be an image of 7 people, temple and textउन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहले चरण आईजीएमसी शिमला, आरपीजीएमसी टांडा और चमियाणा में आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने की योजना है। दूसरे चरण में नेरचौक, हमीरपुर, चम्बा और नाहन चिकित्सा महाविद्यालयों में भी आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिकों की विशेष स्वास्थ्य जांच के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही गुणवत्तायुक्त उपचार सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
May be an image of 7 people
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने दूध तथा प्राकृतिक रूप से तैयार की गई गेहूं, मक्का और कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर तीन हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं जिसे अब जन कल्याण के लिए व्यय किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश अनाथ बच्चों के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके अंतर्गत प्रदेश के लगभग छह हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया है। इन बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है तथा सरकार इन बच्चों के अभिभावक की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि विधवाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी प्रदेश सरकार उठा रही है।
May be an image of 6 people, dais and wedding
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी और वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी निर्णय आम लोगों को लाभान्वित करने के दृष्टिगत लिए जा रहे हैं।
May be an image of 10 people, dais, wedding and text
वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य कर प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई। प्रदेश सरकार को राजनीतिक संकट का भी सामना करना पड़ा, जिसे सरकार ने स्थानीय देवी-देवताओं और लोगों के आशीर्वाद से पार किया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी पत्नी कमलेश ठाकुर विधायक बनेंगी, लेकिन हिमाचल की जनता ने दल-बदलू नेताओं और राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया।
आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक कमलेश ठाकुर, हि.प्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चन्द्र पठानिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार (अधोसंरचना) अनिल कपिल, राज्य कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, नादौन नगर पंचायत के अध्यक्ष शम्मी सोनी, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम – शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व दें विधार्थी : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे स्कूल के मेधावी एएम नाथ। (सिंहुता) चम्बा :  शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व देते हुए विधार्थी इनमें ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में होगा पहला स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यतिथि 4 फरवरी को प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों पर उपायुक्त राघव शर्मा ने की बैठक

ऊना (27 जनवरी)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 4 फरवरी को ऊना प्रवास पर रहेंगे और प्रदेश के पहले स्वर्ण जंयति पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यतिथि होंगे। यब बात उपायुक्त राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

जनता के 1 वोट की ताकत ने खत्म किया 500 साल का इंतजार : मोदी

एएम नाथ। मंडी : शुक्रवार सुबह भाजपा के सबसे प्रमुख प्रचारक नरेंद्र मोदी नाहन पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनका स्वागत किया। हजारों लोग नाहन के चौगान में  पहुंचे हुए थे। प्रधानमंत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुफा में मिली कुंभकर्ण की 5000 ईसा पूर्व तलवार : क्या है वायरल हो रही तस्वीरों का सच ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामायण में वर्णित लंका के राजा रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण की तलवार मिलने का बडा दावा किया जा रहा है। इसमें एक विशाल तलवार को...
Translate »
error: Content is protected !!