रावमावि खनी में कैरियर परामर्श से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

by
रावमावि खनी में कैरियर परामर्श से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोज
चिकित्सा, सिविल सर्विसेज, तकनीक शिक्षा, बेटी दचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा कृषि क्षेत्र में भविष्य बारे विद्यार्थियों को किया जागरूक
एएम नाथ। चम्बा
जनजातीय उपमंडल भरमौर के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनी में करियर परामर्श से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को चिकित्सा, बैंकिंग, सिविल सर्विसेज, तकनीकी शिक्षा तथा कृषि व बागवानी के क्षेत्र में भविष्य संवारने बारे अहम जानकारियां प्रदान की गईं।
आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज परीक्षा बारे, अग्रणी जिला प्रबंधक चंबा डीसी चौहान ने बैंकिंग क्षेत्र वारे, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा बारे, उद्यान विभाग के एसएमएस डॉक्टर आशीष शर्मा ने उद्यान विभाग बारे तथा कृषि विभाग के एसएमएस जितेंद्र वर्धन ने कृषि क्षेत्र में भविष्य संवारने वारे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सीधे सवालों के भी जवाब दिए। मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक महिला एवं बाल विकास ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अपराजिता मैं चम्बा की विस्तृत जानकारी दीं।
अरविन्द शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जिला चंबा में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान करने के मकसद से निरंतर किए जा रहे हैं ताकि युवा पीढ़ी भविष्य में अपने करियर के लिए सही विकल्प चुन सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वयं की रुचियों और क्षमताओं को पहचानने में मदद मिलती है जिसके परिणाम स्वरूप वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय लेने में सक्षम बनते हुए अपने भविष्य जीवन के लिए सही विकल्पों को चुनने में सफल होते हैं।
कार्यक्रम में अरविंद सिंह चौहान जिला रोजगार अधिकारी, डॉक्टर आशीष शर्मा विषयवाद विशेषज्ञ -उद्यान, जितेंद्र वर्धन विषयवाद विशेषज्ञ कृषि, विपिन सिंह प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा, लफतेन सिंह प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनी, तनु कुमारी यंग प्रोफेशनल जिला रोजगार कार्यालय चंबा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में एक व्यक्ति की लाश : मृतक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सरवन राम निवासी बलवाल बंगा नवांशहर

चिंतपूर्णी : बस स्टैंड के पास होटल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित : जिला स्तर पर योजना के लिए संवैधानिक प्रावधान, 15वां वित्त आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु बजट का आवंटन

ऊना, 20 जून – पंचायती राज विभाग द्वारा आज जिला परिषद हाॅल ऊना में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग में जमीनी स्तर पर किए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों की समस्या को सरकार के समक्ष उठायेंगे : भारतीय किसान युनियन

ऊना : जिला भारतीय किसान युनियन ऊना जो की जिला स्तर पर कुछ दिन पहले पजींकृत हुई है। भारतीय किसान युनियन की आज जिला स्तरीय बैठक ऊना में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये...
Uncategorized

Trải Nghiệm Chơ

xóc đĩa 789bet Trò nghịch cá cược trực đường vẫn vắt đổi một trong hầu hết phần ưu tiên trong cuộc đời vui nghịch và giải trí giải trí lịch sự. Nếu khách tham...
Translate »
error: Content is protected !!