राष्ट्रीय कला उत्सव-2021 का ऑनलाइन आयोजन

by
ऊना – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 का वैश्विक महामारी के चलते हुए ऑनलाइन आयोजन 11 से 22 जनवरी, 2021 तक करवाया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी देवेन्द्र चौहान ने बताया कि विभिन्न राज्यों के विजेता छात्र नौ प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन स्टूडियो सैन्टरों से कर रहे हैं।
चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुल छह स्टूडियो सैन्टर राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा की देखरेख में स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल्लू, शिमला, सोलन, चम्बा, बिलासपुर तथा ऊना शामिल हैं। 2-डी, 3-डी तथा खिलौना बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन ऊना स्टूडियो सैन्टर डाईट देहलां से 15 एवं 16 जनवरी, 2021 को करवाया गया, जिसमें हिमाचल की ओर से दीप ज्योति कौंडल 2-डी हमीरपुर से, अरनब कौंडल 2- डी पैन्टिग बिलासपुर से, ईशा 3- डी पेन्टिग तथा अरुण ने खिलौना बनाने की प्रतियोगिता में सिरमौर से भाग लिया।
राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा ने इन वर्चुअल मोड में चल रही प्रतियोगिताओं का निरीक्षण ऊना स्टूडियो सैन्टर डाईट देहला में किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। राज्य परियोजना निदेशक ने डाईट ऊना की विभिन्न गतिविधियों का भी औचक निरीक्षण किया। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिला समन्वयक सतविन्द्र चावला तथा तकनीकी सहायक प्रीतपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन आयोजन : सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर 3 अगस्त :  जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बिलासपुर के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद में अवैध निर्माण मिलने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी – हिमाचल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है. भावना पर नहीं, कानून के मुताबिक काम होगा : विक्रमादित्य सिंह

शिमला :  संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन सड़क पर उतरे हुए हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.। बवाल के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की।  उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होंगे ऑडिशन एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए 21 व 22...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी एक मौका : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर धर्मपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!