राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 गर्ल्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का चौथे दिन हिमाचल व हरियाणा के मध्य होगा फाइनल मैच

by

बीबीएन, 22 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 43–28 से पराजित किया, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 51–38 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 64–27 से पराजित किया। वहीं अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने कड़े संघर्ष में छत्तीसगढ़ को 22–20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 43–30 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु को 42–28 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा, जबकि तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की टीमें आमने-सामने होंगी। जबकि महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 18-12 से हराकर 5 वा स्थान हासिल किया इस तरह छत्तीसगढ़ 6 वे स्थान पर रहा, दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 18-12 से हराकर 7 वा स्थान हासिल किया इस तरह मध्य प्रदेश 8 वे स्थान पर रहा l
मैचों के दौरान विशेष अतिथि के रूप में प्रेम चंद चौधरी, निर्मल चौहान (परशुराम अवार्डी), हंस राज (आबकारी एवं कराधान अधिकारी), देव राज चौधरी, समाजसेवी हंसराज मेहता, सुनील शर्मा (चेयरमैन, कबड्डी एसोसिएशन सोलन/प्रधान दुर्गा युवा क्लब), राम सिंह मेहता (पूर्व प्रधान), बोध राज मेहता (समाजसेवी), ललित चौहान(सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक) कपिल ठाकुर (समाजसेवी) राजेश ठाकुर (लाइफ टाइम मेंबर एच एस एस ए ), विनोद धीमान (एसपी, बद्दी) तथा भीष्म ठाकुर (डीएसपी, नालागढ़) नराता राम ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।
आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, कोचों तथा स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। । प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उपरांत शाम के समय एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, पारंपरिक संगीत एवं सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत की सजीव झलक प्रस्तुत की गई। रंगारंग प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।

अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, तकनीकी दक्षता और खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों के साथ जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने अपने अधिकारिक आवास पर मनाया लोहड़ी पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ । शिमला : जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ग्रांट लॉज-12 में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मकुमारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी

शिमला : ब्रह्मकुमारी, शिमला शाखा से ब्रह्मकुमारियों ने आज शिमला में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केरल के दौरे से लौटे शिमला ज़िले के विद्यार्थी, साझा किए अनुभव

एएम नाथ। शिमला : भारत सरकार की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल के अंतर्गत केरल एक्सपोजर विजिट पर गए शिमला ज़िले के 26 छात्र-छात्राओं का दल आज शिमला लौट आया। इस दल में 19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया ऐतिहासिक रंग महल के रखरखाव कार्यों का निरीक्षण 

वास्तुकला शैली के अनुरूप मरम्मत कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल का दौरा कर वहां चल रहे रखरखाव...
Translate »
error: Content is protected !!