राष्ट्रीय सुरक्षा में जनभागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम 30 जुलाई को हिसार में आयोजित होगा

by

हिसार (हरियाणा)/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10:30 बजे एलयूवीएएस ऑडिटोरियम, हएयू परिसर, हिसार में “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारा योगदान” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कमल गुप्ता उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ताओं में गोलोक बिहारी राय, राजपाल (आईजी रिटायर्ड), श्री विक्रमादित्य और नरेश जिंदल (कुलपति) अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश जिंदल करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. विजय गुप्ता (कुलपति, सीडीएलयू सिरसा), डॉ. आशा खेदवार (जिला अध्यक्ष, बीजेपी हिसार), श्री सोनू सिहाग (अध्यक्ष, जिला परिषद हिसार) और डॉ. राधेश्याम शर्मा (पूर्व कुलपति) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों विशेषकर युवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उनका सक्रिय योगदान सुनिश्चित करना है। सभी नागरिकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28),...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, सीएम आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव : AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

चौथी लिस्ट में 38 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। देखें पूरी लिस्ट- विधानसभा सीट  : उम्मीदवार का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो श्रद्धालु ओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवो को भरमौर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला...
Translate »
error: Content is protected !!