राहुल गांधी की कांग्रेस.होगी अब सोनिया वाली कांग्रेस : कांग्रेस कार्यसमिति की बदलेगी तस्वीर

by
नई दिल्ली : कांग्रेस की फैसले लेने वाली सबसे अहम बॉडी कार्यसमिति की तस्वीर भी बदलने वाली है। अब इस बॉडी से टीम सोनिया के नेता करीबी करीब बाहर हो जाएंगे और टीम राहुल के नेताओं का पूरी तरह दबदबा हो जाएगा।
सोनिया ने जब कांग्रेस की कमान संभाली तब से अब तक कांग्रेस कार्यसमिति में डटे दिग्गज भी अब इससे बाहर होने जा रहे हैं. दिग्गजों की बात करें तो एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, मीरा कुमार सरीखे दिग्गज अब इस बॉडी से बाहर होने जा रहे हैं।
सोनिया राज में इनके अलावा इस बॉडी में अहम रहे मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा, प्रणव मुखर्जी सरीखे नेता दुनिया को अलविदा कह गए, तो वहीं गुलाम नबी आजाद पार्टी छोड़ गए. वहीं जनार्दन द्विवेदी ने सियासत दूरी बना ली है।
ऐसे में सोनिया के वक्त में उनके इर्द गिर्द दिखने वाले नेता अब कार्यसमिति की तस्वीरों में नहीं होंगे. वैसे अब खुद बतौर पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अब कार्यसमिति की बैठकों से नदारद ही रहती हैं।
बदलेगी की कार्यसमिति की तस्वीर
हालांकि, सोनिया के बाद राहुल के भी करीबी रहे दिग्विजय सिंह के काम को बतौर भारत जोड़ो यात्रा संयोजक बेहतर माना गया. इसलिए भविष्य में भी यात्राओं के मद्देनजर वो बरकरार रह सकते हैं।
वहीं, वित्त विशेषज्ञ के तौर पर मनमोहन सिंह के निधन के बाद पी चिदम्बरम को भी बनाये रखा जा सकता है. वैसे भी वित्तीय मसलों पर राहुल चिदम्बरम से चर्चा करके ही सियासी फैसला करते हैं।
इन नेताओं को मिलेगी जगह
ऐसे अब टीम राहुल के हाल में संगठन में जगह पाने वाले नेता अब दिग्गज नेताओं की जगह लेंगे। गुजरात के अहमदबाद में होने वाले अधिवेशन से पहले ही पार्टी में ये बदलाव भी हो जाएगा। इसके बाद कहा जा सकता है कि कांग्रेस में सोनिया से राहुल को जिम्मेदारियों का ट्रांसफर पूरा हो गया और अब पूरी तरह टीम सोनिया की जगह टीम राहुल ने ले ली।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ी से 2 लाख से अधिक कैश देहरा में निगरानी दल ने पकड़ा : रिटर्निंग अधिकारी बाले… चुनावी गतिविधियों पर रखी जा रही है कड़ी नजर

देहरा/तलवाड़ा : राकेश शर्मा :  देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनावों के दृष्टिगत प्रत्येक चुनावी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि आज शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो दिन में दो बार सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस : स्वाति मालीवाल भी कह चुकीं- हुई है सीसीटीवी से छेड़छाड़

नई दिल्ली: आप नेताओं को बीजेपी मुख्यालय जाने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपन प्रदर्शन खत्म कर दिया है। केजरीवाल बाकी विधायकों और सांसदों के...
article-image
पंजाब

शहर में लगे गंदगी का ढेर सरकार की अव्यवस्था की खोल रहें हैं पोल : तीक्ष्ण सूद

: सरकार जिद छोड़ कर सफाई कर्मियों की मांगे मान कर उन्हें काम पर लोटाए : सूद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों ने 2 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया

शिमला : राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों एवीएम (सेवानिवृत्त) डी.एस. गुरम और क्षेत्रीय सचिव सुनील तलवार ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!