राहुल गांधी के साथ टाइटलर को देख आगबबूला हुई भाजपा…कहा- अब तो सारी हदें पार कर दीं

by

नई दिल्ली :स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लालकिले पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम से नदारद रहे, वहीं कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह में 1984 सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर की मौजूदगी ने विवाद खड़ा कर दिया।

इस मुद्दे पर भाजपा ने राहुल गांधी पर संवैधानिक परंपराओं की अवहेलना व कांग्रेस पार्टी को सिख-विरोधी मानसिकता को उजागर करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि शायद इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता ने स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संवैधानिक मर्यादा को तार-तार करना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। साथ ही, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में जगदीश टाइटलर की उपस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की वास्तविक मानसिकता को सामने लाता है। वहीं इस पर भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा कि उन्होंने लालकिले का आयोजन छोड़ा लेकिन सिख दंगों के आरोपी के साथ ध्वजारोहण किया।

भाजपा के निशाने पर कांग्रेस

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गांधी परिवार कभी भी 1984 सिख दंगों की जिम्मेदारी नहीं लेता। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में टाइटलर का सम्मानपूर्वक स्वागत कांग्रेस पार्टी की सिख विरोधी मानसिकता को दिखाता है। भाजपा का कहना है कि टाइटलर पर सिख नरसंहार का आरोप राजीव गांधी के शासनकाल से जुड़ा हुआ है, और इस तरह की उपस्थिति से देश को गलत संदेश देती है।

कांग्रेस का पलटवार और बढ़ा विवाद

वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। पार्टी प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि टाइटलर को अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिल्किस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनकी बच्ची की हत्या की, उन दोषियों को भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिए रिहा करवाया। शमा ने भाजपा नेताओं को चुप रहने की सलाह दी। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देकर निशाना साध रहे हैं। एक ओर कांग्रेस भाजपा को अपने काउंटर में बिल्किस बानो मामले में घेर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा 1984 के दंगों को उठाकर कांग्रेस पर प्रहार कर रही है। ऐसे में यह विवाद न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा पर असर डाल रहा है बल्कि देश की राजनीति को भी एक बार फिर पुराने जख्मों की ओर ले जा रहा है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भम्मियां स्कूल की छात्रा दीपिका का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

गढ़शंकर, 8 जुलाई : सरकारी मिडल स्कूल भम्मियां की छात्रा दीपिका पुत्री राम सरूप का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की नेशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा पुलिस ने कुल्लू से दबोचा चरस तस्करी का मुख्य सरगना, काेर्ट से मिला 5 दिन का रिमांड

एएम नाथ। धर्मशाला : देहरा पुलिस ने बीते दिनों देहरा के ढलियारा में एक व्यक्ति से पकड़ी गई चरस के मामले में कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने में सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन नैयर की नड्डा से मुलाकात के बाद चंबा सदर में बढ़ी हलचल, टिकट दावेदारों में मची खलबली

एएम नाथ। चम्बा : चंबा सदर के पूर्व विधायक पवन नैयर और भाजपा प्रत्याशी रही एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति नीलम नैयर की मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से हुई शिष्टाचार भेंट...
article-image
पंजाब

संगीत प्रतियोगिता में अव्वल रहे खालसा कॉलेज माहिलपुर के विद्यार्थी सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  हाल ही में मीरी पीरी सेवा सोसाइटी बोदल गरना साहिब (दसूहा), हुशियारपुर की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के सहयोग से नौवें पातशाह श्री...
Translate »
error: Content is protected !!