रेडक्राॅस ने विकलांग महिलाओं द्वारा तैयार 3700 मास्क स्लम क्षेत्रों में बांटे

by

ऊना 28 सितम्बर: ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी ऊना द्वारा जिला के स्लम क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों व उनके परिवारों को 3700 ट्रिप्पल प्लाई मास्क वितरित किये गये हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इन मास्कों को विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय कैरियर सेवा केन्द्र से जुड़ी अराधना स्वयं सहायता समूह की विकलांग महिलाओं द्वारा बनाया गया है। जिन्हें जिला रेडक्राॅस सोसाइटी ऊना ने खरीदकर चाइल्डलाइन ऊना के माध्यम से जिला के स्लम क्षेत्रों में वितरण किया गया। इस दौरान कोविड 19 के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम बारे भी जागरुक किया गया।
उपायुक्त ने आहवान करते हुए कहा कि कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है तथा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर वैक्सीन का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगने के उपरांत भी कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें ताकि वायरस के खिलाफ जल्द नियंत्रण पाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक : रोहित ठाकुर

पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ तारा, बीबीएन :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर:कृषि मंत्री

ज्वाली, 8 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत लेते हुए पकड़ा : वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद को रिश्वत लेते शिमला के डीसी ऑफिस में विजिलेंस ने रेड कर

शिमला : विजिलेंस ने शिमला वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सादिक मोहम्मद को रिश्वत लेते शिमला के डीसी ऑफिस में विजिलेंस ने रेड कर पकड़ा। यह कुछ लोगों से वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

ऊना में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित ऊना 10 माचर्रू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!