रैड रिबन क्लबों की एडवोकेसी बैठक के दौरान चुने गए 6 सर्वोत्तम रैड रिबन क्लब : हर रैड रिबन क्लब कम के कम एक रक्तदान कैंप व नशा विरोधी जागरुकता कैंप जरुर लगाए: प्रीत कोहली

by

क्लबों को मुख्य कार्यालय से प्राप्त ग्रांटों का किया गया वितरण
होशियारपुर, 20 सितंबर:
युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर के सहायक डायरेक्टर प्रीत कोहली ने जिले के रैड रिबन क्लबों के समूह प्रोग्राम अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर संस्था की ओर से सत्र 2023-24 के दौरान कम से कम एक रक्तदान कैंप जरुर लगाया जाए। वे आज स्थानीय एस.डी. कालेज में रैड रिबन क्लबों की एडवोकेसी बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान समूह रैड रिबन क्लबों के प्रोग्राम अधिकारियों, प्रतिनिधियों को मुख्य कार्यालय से प्राप्त ग्रांट भी वितरित की गई व जिले के 6 सर्वोत्तम रैड रिबन क्लब चुनकर इन क्लबों के प्रोग्राम अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं नेे चुने गए 6 सर्वोत्तम रैड रिबन क्लबों के प्रोग्राम अधिकारी सरकारी कालेज होशियारपुर से प्रो. विजय कुमार, सरकारी कालेज ढोलवाहा से प्रो. रंजना, बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर से डा. अरविंदर कौर, जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना से डा. फूला रानी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जहां प्रोग्राम अधिकारियों की ओर से पिछले सत्र के दौरान करवाई गई गतिविधियों की समीक्षा की गई वहीं वर्ष 2023-24 के दौरान रैड रिबन क्लबों के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों संबंधी भी जानकारी दी गई। इस समागम के दौरान जिला होशियारपुर के 46 रैड रिबन नोडल अधिकारियों के अलावा 100 से अधिक अलग-अलग कालेजों के पीअर एजुकेटर भी उपस्थित थे।
सहायक डायरेक्टर प्रीत कोहली ने कहा कि इन क्लबों के चलते जिले के कालेजों, नर्सिंग कालेजों, बहुतकनीकी कालेजों के साथ सीधा संपर्क कायम हुआ है व विभाग की अन्य गतिविधियां भी इन संस्थाओं में बढिय़ा तरीके से चलाई जा रही हैं।
इस मौके पर ओ.एस.टी सैंटर होशियारपुर से काउंसलर शाम सैनी की ओर से अपनी टीम के सहयोग से आए नोडल अधिकारियों को एच.आई.वी व नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया। उन्होंने समूह कालेजों को कहा कि वे अपने-अपने कालेजों में विद्यार्थियों को ऐसे सैमीनार लगाने के लिए प्रेरित करें।
समागम के दूसरे वक्ता समाज सेवक प्रो. बहादुर सिंह सुनेत की ओर से विद्यार्थियों के साथ रक्तदान, नेत्र दान व अंग दान संबंधी विचार चर्चा की गई। उन्होंने अपने संक्षिप्त व अहम भाषण के दौरान विद्यार्थियों को उनके अंदर इंसानियत की भावना पैदा करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रिंसिपल एस.डी कालेज होशियारपुर प्रो. प्रशांत सेठी विशेष मेहमान की ओर से समूह मेहमानों का सम्मान किया गया। स्टेट सचिव की भूमिका प्रो. मोनिका कंवल नोडल अधिकारी रैड रिबन क्लब एस.डी. कालेज की ओर से निभाई गई। इस मौके पर एस.डी. कालेजिएट स्कूल के प्रिंसिपल डा. राधिका रत्न, डा. कंवरदीप सिंह धालीवाल व मनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया गांवों का दौरा : लोगों की समस्याओं को जाना

खरड़ :18 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांवों धकताना व अकालगढ़ और तारापुर माजरी का दौरा करके वहां लोगों को पेश आ रही समस्याओं को जाना...
article-image
पंजाब

मैदान में उतरेंगे ‘सड़क सुरक्षा बल : 144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी करेंगे लोगों की सुरक्षा

चंडीगढ़  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। आज हम सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
article-image
पंजाब

शिक्षा सचिव के विभिन्न जिलों का दौरो के खिलाफ शिक्षा सचिव का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया

शिक्षा सचिव के विभिन्न जिलों का दौरा करने की योजना के खिलाफ सांझा अधियापक मोर्चा पंजाब द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के जवाब में होशियारपुर जिले की सांझा अधियापक मोर्चा इकाई द्वारा गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का सम्मान कर जिला प्रशासन ने बढ़ाया हौंसला :   ए.डी.सी ने जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का किया सम्मानित

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों को लगातार नौजवानों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की,   होशियारपुर जिले ने इस नायाब प्रोग्राम को शुरु कर प्रदेश में कायम की मिसाल होशियारपुर, 29 अप्रैलः  जिला निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!