रोटरी आई बैंक तथा कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तथा लोगों को जागरुक किया

by

गढ़शंकर: 7 सितम्बर
रोटरी आई बैंक तथा कोर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डा. रमन कुमार सीनियर मैडिकल अधिकारी की अगुवाई में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा आरके राणा अध्यक्ष, जसवीर सिंह राय एडवोकेट, मुकेश कपूर, राजेश जोशी, कमलनैन डिंपल, अमनदीप सिंह बैंस व शिवपाल सिंह नड्डा ने भाग लिया।
रोटरी आई बैंक द्वारा जेबी बहल चेयरमैन, डा. तरसेम सिंह उपाध्यक्ष, कुलदीप गुप्ता, मदनलाल महाजन, वरुण गुप्ता तथा प्रोफैसर डीके शर्मा ने लोगों को नेत्रदान करने के लिए जागरुक किया।
इस मौके पर सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डा. रमन कुमार सीनियर मैडिकल अधिकारी, डा. मीनू सिद्धू नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. जोगेन्द्र सिंह आर्थो व स्टाफ सदस्य विशेष रुप से मौजूद थे। इस मौके पर रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा शहर में नेत्रदान जागरुकता तथा संपर्क हेतु फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए।
गौरतलब है कि 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक पूरे भार में नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पखवाड़ा मनाया जाता है।
सिविल अस्पताल गढ़शंकर के एसएमओ डा. तरसेम सिंह ने इस मौके पर रोटरी क्लब गढ़शंकर का समाजसेवी कार्यों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से अपील की आंखों की पुतली बदलवाने वाले व्यक्ति सिविल अस्पताल में डा. सिद्धू के साथ चेकअप के लिए संपर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने गांव वासियों को कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग के लिए किया जागरुक

लोगों को स्वास्थ्य टीमों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की होशियारपुर, 21 मई: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले के सभी गांवों में कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग को लेकर...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की एडिशन सेशन जज रायपुर, छत्तीसगढ़ अमित कोहली से विशेष बातचीत

वकील से जज बनने के सफर और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एडिशनल सेशन जज अमित कोहली से एक विशेष बातचीत की,...
article-image
पंजाब

कनाडा बैठे यह गैंगस्टर : पंजाब का माहौल खराब करने की रचते हैं साजिश, 7 गैंगस्टरों को भारत लेकर आने की कोशिश की जा रही

चंडीगढ़ : 3 अक्तूबर :कनाडा बैठे कई गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिल कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। पंजाब पुलिस की इंटेलीजैंस विंग तथा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स...
Translate »
error: Content is protected !!