लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 26 अप्रैल को होगी सजा : भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी महक शर्मा(गुरदासपुर )की चाकू मारकर हत्या करने का कर लिया अपराध कबूल

by

लंदन, 11 फरवरी : पिछले साल अक्टूबर में भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। क्रॉयडन निवासी साहिल शर्मा को गुरुवार को किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने पंजाब के गुरदासपुर की महक शर्मा की हत्या करने की बात स्वीकार की।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि आरोपी साहिल शर्मा को 26 अप्रैल को उसी अदालत में सजा सुनाई जाएगी।  29 अक्टूबर, 2023 को, साहिल ने 999 डायल किया और पुलिस ऑपरेटर को बताया कि उसने ऐश ट्री वे पर अपने घर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस के पहुंचने पर, अधिकारियों ने महक को बेहोश पाया और उसकी गर्दन पर गंभीर चाकू के घाव थे, और घटनास्थल पर डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, लगभग 20 मिनट बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।   31 अक्टूबर, 2023 को किए गए पोस्टमार्टम टेस्ट में पाया गया कि महक की मौत उसकी गर्दन पर चाकू के घाव के कारण हुई।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर लौरा सेम्पल ने कहा, ”साहिल शर्मा की हरकतों से एक परिवार तबाह हो गया है। अपनी पत्नी की हत्या कर उसने उसके परिवार से एक प्यारी बेटी छीन ली है, जिसका कारण केवल वही जानता है।” सेम्पल ने कहा, “मुझे खुशी है कि महक शर्मा के प्रियजनों को न्याय के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा, लेकिन ये सच है कि कोई भी चीज उनकी इस कमी को वापस नहीं भर सकती।” महक के शव को अंतिम संस्कार के लिए दिसंबर, 2023 में पंजाब में उसके पैतृक जोगी चीमा गांव ले जाया गया।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महक की मां ने साहिल पर लंदन में उनकी बेटी को परेशान करने, धमकाने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर सेम्पल ने कहा, “महक को उसके ही घर में मार दिया गया, जहां उसे सबसे सुरक्षित होना चाहिए था, उस व्यक्ति ने जिसे उसकी रक्षा करनी चाहिए थी। मेरी संवेदनाएं आज उसके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गुरुद्वारा के पास चो में मिली महिला के नग्न अवस्था में मिले शव का रह्स्य खुला….माहिलपुर के वार्ड नं 6 के रहने वाली सीमा की हत्या कर उसके शव को खुर्द फर्द करने के आरोप में उसके दूसरे पति पर मामला दर्ज।

 माहिलपुर – माहिलपुर के जैजों रोड पर स्तिथ गुरुद्वारा के पीछे बरसाती चो में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद होने पर यहां लोगों में दहशत फैल गई थी वही लोग महिला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
article-image
पंजाब

किसानों का बड़ा ऐलान – पंजाब में इस दिन होगा चक्का जाम.

चंडीगढ़ :   केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को किसान सड़कों पर उतरेंगे। राज्य में फसल खरीद और धान की बिक्री को लेकर किसानों, चावल मिल मालिकों और कमीशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की छात्राओं को देई कार्यक्रम के तहत करवाया मेडिकल कालेज नेरचौक का एक्सपोजर विजिट

मंडी 5 दिसंबर: बाल विकास परियोजना सदर के पर्यवेक्षक वृत्त नेरचौक द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की बारहवीं कक्षा की विज्ञान विषय की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के...
Translate »
error: Content is protected !!