लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश : चंबा में विकेन्द्रीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

by

उपयोग प्रमाण पत्र व रिपोर्टिंग में लापरवाही न बरतने की हिदायत

एएम नाथ। चंबा : जिला में विभिन्न विकेन्द्रीकृत योजनाओं तथा संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर योजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2022-23 तक स्वीकृत सभी विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है, उनके लिए कार्यान्वयन एजेंसियां शीघ्र वैकल्पिक उपाय तलाशें। यदि किसी कारणवश योजनाओं को शुरू करना संभव नहीं है, तो स्वीकृत धनराशि को नियमानुसार जिला प्राधिकरण या सरकारी कोष में वापस जमा करना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वित्त वर्ष 2023-24 के अंतर्गत चल रही योजनाओं को एक माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके। इसके साथ ही वर्ष 2026 तक स्वीकृत सभी परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) और पूर्णता प्रमाण पत्र को समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की निगरानी सूचना प्रणाली और ई-साक्षी पोर्टल पर अद्यतन जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रगति पर चल रही तथा अभी शुरू न हुई योजनाओं की स्थिति को नियमित रूप से अपडेट किया जाए। साथ ही संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित सभी योजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले जिला योजना अधिकारी को भेजना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला योजना अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक पशुपालन राकेश भंगालिया, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, सहायक अभियंता कनाव बड़ोत्रा तथा कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री 16 फरवरी को करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

प्रथम जलेब में होंगे शामिल, सेरी मंच पर प्रथम सांस्कृतिक संध्या के रहेंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। मंडी, 13 फरवरी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समूरकलां में विकास योजनाओं के लिए गत तीन माह में 75 लाख रुपये स्वीकृत – वीरेन्द्र कंवर

ऊना – हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास हुआ है। विकास की इस रफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होगा एसडीआरएफ कार्यालय

कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज, 15 फरवरी तक शिफ्टिंग प्रस्तावित एएम नाथ। ऊना :  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय ऊना जिले के हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

बढ़ता तापमान गेहूं के लिए चुनौती बना…. एक्सपर्ट्स ने जारी किए निर्देश

होशियारपुर, 20 फरवरी : पंजाब में वर्तमान रबी सीजन के दौरान लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र में गेहूं की बुवाई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की गई, जो गेहूं की बुवाई का उपयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!