लगभग 40 लाख रुपए की लागत से सिंहाणा में बन रहा वन विभाग का विश्राम गृह, वीरेंद्र कंवर ने सिंहाणा में निर्माणाधीन विश्राम गृह का किया निरीक्षण

by
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज सिंहाणा ग्राम पंचायत में वन विभाग के निर्माणाधीन विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विश्राम गृह का निर्माण लगभग 40 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विश्राम गृह का निर्माण एक सुंदर स्थान पर किया जा रहा है तथा यहां पर पौधारोपण कर इसे और विकसित किया जाए। उन्होंने विश्राम गृह में फर्नीचर की खरीद के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायत सिंहाणा का पर्यावरण बागवानी के लिए अनुकूल है। ऐसे में यहां के निवासियों को फलदार पौधे लगाने चाहिए। लोगों को बागवानी, कृषि तथा पशु पालन के साथ जुड़कर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें और अधिकारी उनके पास आकर उन्हें विशेषज्ञ के रूप सलाह देंगे, ताकि वह विकास के पथ पर आगे बढ़ सकें। प्रदेश सरकार व विभागों के अधिकारी हर प्रकार से उनकी मदद करेंगे तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें लाभान्वित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सोलह सिंगी धार के किले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। हटली से किलों तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग रूट विकसित किया गया है तथा अन्य स्थानों से भी ट्रैकिंग रूट बनाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक यहां आएं।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा, ग्रा पंचायत प्रधान सुनील कुमार, डीएफओ मृत्युंजय माधव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

75 नायब तहसीलदारों के तबादला : परविंद्र कुमार को हरोली, सुरेंद्र कुमार को मेहतपुर किया ट्रांसफर

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत हिमाचल सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर 75 नायब तहसीलदारों के तबादला किया। जिसको लेकर प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने आदेश जारी कर दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर-नर्स बुजुर्गों के इलाज के लिए पहुंचेंगे घर : सीएम सुक्खू ने योजना जल्द शुरू करने के दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में अब 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों का घरद्वार पर ही उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने जठेहड़ी में 2.24 करोड़ से बनने वाले स्कूल भवन का किया शिलान्यास

ऊना : ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू में एक साल पांच काम के तहत साइक्लोन शेल्टर व स्टेज (कला मंच)...
हिमाचल प्रदेश

आरएस टैली सर्विसिज़ हैदराबाद में भरें जाएंगे 250 पद : 2 मई को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 29 अप्रैल – मैसर्ज़ आरएस टैली सर्विसिज़ हैदराबाद द्वारा 2 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!