लड़की ने प्‍यार का ऑफर ठुकराया : घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी पैसा खर्च क‍िया था, उससे वापस लड़के ने मांगा

by

कर्नाटक : प्‍यार में आपने कई क‍िस्‍से और कहान‍ियां सुनीं होंगी, लेक‍िन एक ऐसी कहानी हैं। जहां एक लड़के ने लड़की से दोस्‍ती होने के बाद उसको घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी पैसा खर्च क‍िया था उससे वापस मांगने लगा। यह सब कुछ लड़के ने इसल‍िए क‍िया क्‍योंक‍ि लड़की ने उसके प्‍यार का ऑफर ठुकरा द‍िया था।
कर्नाटक में एक लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक लड़के द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी, मृतका की पहचान उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल शहर के पास हदावल्ली गांव की रहने वाली 24 वर्षीय नेथरा गोवाली के रूप में हुई है। लड़की के पिता ने उसके इंस्टाग्राम दोस्त गोवर्धन मोगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मृतका को एक साल से जानता था, वह उस पर अपने प्यार के लिए दबाव बनाने लगा। जब महिला ने उसके ऑफर को ठुकरा दिया, तो उसने उस पर खर्च किए गए सभी पैसे वापस करने के लिए कहा और उसे परेशान करना शुरू कर दिए।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल भी किया कि वह उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसके बाद उत्पीड़न सहन करने में असमर्थ होने के बाद महिला ने बुधवार को यह कठोर कदम उठाया। भटकल ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाजिक जारूकता से समाप्त किया जा सकता है नशा, नशे से दूर रहे युवा : किशोरी लाल

बैजनाथ,2 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही प्रदेश सरकारः राजेश धर्माणी

डीएवी स्कूल डडौर के मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे, वार्षिक समारोह की अध्यक्षता मंत्री राजेश धर्माणी ने की एएम नाथ। मंडी, 02 जनवरी।  नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब

सिंघु बॉर्डर पर चल रही कार सेवा में पहुंचे सांसद तिवारी किसानों के संघर्ष के प्रति केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की

नवांशहर/रूपनगर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान आंदोलन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर किला आनंदगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब वालों द्वारा चलाई...
article-image
पंजाब

स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण और विशाल भंडारा किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसंतगिरी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में उनके परम शिष्य स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण और...
Translate »
error: Content is protected !!