लड्डू के बजाय मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी देसी घी से बनी जलेबी  – हरियाणा में जीती डबल इंजन की सरकार : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी :   हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडी के चौहटा बाज़ार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में जीत का जश्न मनाया। हरियाणा में बहुमत मिलने और जम्मू कश्मीर में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू के बजाय देसी घी से बनी जलेबी लोगों में बांटी। जलेबी से भरा थाल स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाते हुए लोगों को जीत की बधाई दी।
यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सारे एग्जिट पोल यही दिखा रहे थे कि भाजपा हरियाणा में सत्ता से बाहर होने जा रही है लेकिन हमें पूरा विश्वास था कि जिस प्रकार वहां डबल इंजन की सरकार ने जनता के कल्याण की योजनाएं चलाई उससे तय था कि जनता भाजपा को ही चुनेगी। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो कांग्रेस पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बहुत खुश होते हैं। जब भाजपा के पक्ष में नतीजे आते हैं तो इसे यंत्र की खराबी कहकर सवाल खड़े करते हैं। मैं उनको कहना चाहता हूँ कि दोनों राज्यों में न तंत्र चला न मंत्र। यहां तो सिर्फ़ लोकतंत्र चला है। हम जनादेश का सम्मान करते हैं। हरियाणा की जीत इसलिये भी खास है कि पार्टी ने मेरी ड्यूटी खास तौर पर प्रचार के लिए लगाई थी । हमने वहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और इनके कुप्रबंधन की बात जनता के समक्ष रखी और मुझे खुशी है कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की झूठी गारंटियों को नकार कर भाजपा का साथ दिया जिसके लिये उनका आभार और अभिनंदन है। इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को जाता है। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को भी बधाई देता हूँ जिन्होंने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा और पार्टी को जीत दिलाई। इस मौके में विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दलीप कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार तिहाड़ जेल से चलाएंगे : भाजपा के षड्यंत्र को जीतने नहीं देना, लोगों ने वोट किसी विधायक या पार्टी को नहीं बल्कि केजरीवाल को दिया – आतिशी मार्लेना

नई दिल्ली । अरविंद केजरीवाल को ईडी का नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। आतिशी मार्लेना ने कहा कि जरूरत होगी तो जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काली फिल्म व काले शीशों वाले वाहनों पर बद्दी पुलिस की सख़्त कार्रवाई

बीबीएन, 7 फरवरी (तारा) : सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें…..छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को सरकार के प्रयासों से विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं का पहला बैच अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!