लधेवाल स्कूल में गुरुमुखी लिपि में मनाया जाएगा श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाशोत्सव

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर की प्रिंसिपल राजविंदर कौर के बताया शिक्षा निदेशक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार 28 अप्रैल को आने वाले श्री गुरु अंगद देव जी के पावन प्रकाश पर्व को गुरमुखी लिपि में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए गुरुमुखी लिपि से संबंधित पोस्टर एवं सुलेख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सुंदर लेखन के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा एक शानदार पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CAG रिपोर्ट में सनसनीखेज हो गया खुलासा … केंद्र ने दिल्ली को कितना पैसा दिया ! केजरीवाल ने उसका क्या किया ?

नई दिल्ली: दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  अक्सर अपनी पीठ थपथपाती रही है, लेकिन नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की ताजा रिपोर्ट ने इन दावों की पोल खोल दी है। रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन बरामद किए बरामद : 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

मोहाली :  पंजाब पुलिस ने हथियाक तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पंजाब के मोहाली में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
पंजाब

ट्रक चालक की हत्या की गुत्थी सुलझी : महिला सहित चार गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार

बठिंडा  : मौड़ मंडी की ट्रक यूनियन के पास बीते दिनों गंडासों से हमला कर ट्रक चालक जसपाल सिंह उर्फ अठन्नी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बठिंडा पुलिस ने चार...
Translate »
error: Content is protected !!