लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए तीसरे दिन प्रदेशभर में 12 नामांकन पत्र दाखिल

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रदेशभर में 12 नामांकन हुए। मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह (34) ने कांग्रेस और सुंदर सिंह ठाकुर ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा से आनंद शर्मा (71) कांग्रेस और नारायण सिंह डोगरा ने हिमाचल जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कुमार (52) ने राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से नामांकन दाखिल किया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हेमराज (62) ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और रत्न चंद कटोच (65) ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा गोपी चंद (69) जिला हमीरपुर, गरीब दास कटोच (66) बमसन ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में और अरुण अंकेश स्याल (34) कांगड़ा ने एकम सनातन भारत दल के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा उपचुनावों के लिए लाहौल-स्पिति विधानसभा क्षेत्र से रवि ठाकुर (62) ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से राजीव शर्मा (40) जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। विक्रमादित्य के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से भी बदतर सज़ा पति को देने की मांग – कोई भी दरिंदा किसी महिला पर तेजाब फेंकने की जुर्रत न कर सके : ससुराल वाले मेरे शव को हाथ भी न लगाएं…मंडी एसिड अटैक पीड़िता का दर्दनाक बयान

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही पीड़िता की आखिरी चिट्ठी ने रुलाया, लिखा- ‘मेरा अंतिम संस्कार हनुमान घाट पर सिर्फ मेरे मायके वाले ही करें’ एएम नाथ। मंडी :  देवभूमि हिमाचल के मंडी ज़िले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजेश्वर देव (बागुडी) मेले का समापन पर समारोह : मेलों के माध्यम से आर्थिक सृदृढ़ीकरण – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थान पर आयोजित किए जाने वाले मेलों और उत्सवों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने बगड़ाथाच के मिहाच मेले में हुए शामिल : पंचायत भवन का किया उद्घाटन

एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी गृह विधान सभा क्षेत्र के सराज के बगड़ाथाच में आयोजित मिहाच मेला उत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक जड़ों का जीवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही भाग – DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ

चंबा, 3 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ऐतिहासिक चौगान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!