लोकसभा चुनाव-प्रचार अभियान में शामिल होंगी सुनीता केजरीवाल

by

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्न सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी। वह इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में एक रोड शो कर सकती हैं। पार्टी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने से आप का चुनाव-प्रचार अभियान बहुत प्रभावित हुआ है। ऐसे में सुनीता केजरीवाल उनकी अनुपस्थिति में चुनाव-प्रचार को गति देने के लिए खुद रोड शो करेंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी गई है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया, मुख्यमंत्री की प}ी आने वाले सप्ताहांत में कोंडली विधानसभा सीट पर अपना पहला रोड शो करेंगी। यहां से मौजूदा विधायक कुलदीप कुमार पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मैदान में उतरे हैं। सुनीता दिल्ली में अन्य तीन लोकसभा सीटों पर भी रोड शो करेंगी।

दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रही आप ने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। सूत्रों ने बताया कि सुनीता गुजरात और पंजाब में भी आप के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। उनका नाम गुजरात के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव मैली डैम के डेरा बाबा बलवीर दास जी में तीन दिवसीय वार्षिक मेला 9/10/11 जनवरी को मनाया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला हुशियारपुर के गांव मैली डैम के डेरा बाबा बलवीर दास जी में तीन दिवसीय वार्षिक मेला अखंड धूणा भगवान श्री चंद्र जी, बाबा मेहर दास, बाबा गोपाल दास, बाबा दियाल दास,...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारे में ड्यूटी कर रहे सेवादार को घोंपा चाकू, मौत- अमृतसर में बेखौफ अपराधी

अमृतसर : पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार लड़खड़ाती जा रही है. राज्य में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध समेत घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हाल ही...
article-image
पंजाब

16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए बैठक : केंद्र सरकार ने दिल्ली मोर्चा के दौरान किसानों की मानी गई मांगों को अभी तक लागू नहीं किया – दर्शन सिंह मट्टू

गढ़शंकर, 12 फरवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन  तथा अन्य संगठनों द्वारा सार्वजनिक मांगों को लेकर 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन...
Translate »
error: Content is protected !!