लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

by
भुबुजोत में सुरंग निर्माण का किया आग्रह
एएम नाथ। नई दिल्ली :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का 350 करोड़ रुपये की राशि को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। यह राशि राज्य में सड़क संपर्क को सुधारने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के माध्यम से रोपवे परियोजनाओं को वन मंजूरी से छूट देने के लिए भी धन्यवाद दिया।
लोक निर्माण मंत्री ने श्री गडकरी से घठासनी-शिलाह-बधानी-भुबुजोत-कुल्लू के बीच वैकल्पिक सड़क निर्माण और भुबुजोत में एक सुरंग के निर्माण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से एनएच-144 पर दूरी 40 किलोमीटर तक कम होगी। यह परियोजना पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और इसका सामरिक महत्व भी है। इससे कुल्लू जिले का भ्रमण करने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिल पाएगी।
श्री विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से भारत सेतु योजना के तहत 125.57 करोड़ रुपये की लागत से कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने वाले ब्यास नदी पर बसंतिपत्तन और खेरी के बीच एक डबल लेन पुल के निर्माण को प्राथमिकता पर मंजूरी देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री ने भी अपनी पिछली बैठक में केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया था।
इसके साथ ही, उन्होंने मंडी जिले में पंडोह-शिवा रोड पर ब्यास नदी पर 19.09 करोड़ की लागत से 110 मीटर लंबा सिंगल लेन स्टील ट्रस मोटरेबल पुल के निर्माण का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक जिला कार्यालय में शुरू : विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चर्चा हो सकती

ऊना : हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक देर शाम यहां जिला कार्यालय में शुरू हुई। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित रघुबीर सिंह का हाल जानने पहुंचे डीसी, 10 हजार की आर्थिक मदद भी दी , शीघ्र पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में डाला जाएगा

ऊना: हरोली विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाल गांव भदसाली हार के रघुबीर सिंह का हाल जानने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा उनके घर पहुंचे। रघुबीर सिंह गत एक वर्ष से टांग में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुरांवाला के निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर कल

बद्दी,16 जनवरी (तारा) : संत निरंकारी मिशन चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी दिन रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन झाड़माजरी के समीप बुरांवाला स्थित निरंकारी भवन में आयोजित किया जाएगा। संयोजक गुरमीत सिंह ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC अब घाटे वाले रूटों पर नहीं चलाएगा बसें

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि राज्य परिवहन निगम (एचआरटीसी) आर्थिक रूप से नुकसान वाले बस रूटों पर सेवाएं नहीं चलाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!