लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

by
रोहित भदसाली। ऊना, 23 अक्तूबर। लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 और 25 अक्तूबर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। लोक निर्माण विभाग मंत्री 24 अक्तूबर को 2.30 बजे भरवाई पहुंचेंगे और राजकीय डिग्री कॉलेज चौकीमिन्यार, स्वां नदी पर 500 मीटर डबल स्पैन लेन वाले गगरेट-लोहारली-चुरूडू पुल, चुरूडू से धुसाड़ा सड़क और जीडीसी अम्ब के कॉमर्स ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह सायं 5.30 बजे माता श्री चिंतपूर्णी जाएंगे। लोक निर्माण विभाग मंत्री का रात्रि ठहराव परिधि घर ऊना में होगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 25 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे बचत भवन ऊना में पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत सायं 3 बजे स्वां नदी पर बनने वाले पंड़ोगा-त्यूड़ी पुल, राजकीय डिग्री कॉलेज भवन हरोली, हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर सिंगल स्पैन पुल और ड्राइविंग प्रशिक्षण टैªक और ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत करीब 5.30 बजे विक्रमादित्य सिंह वापिस शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत कस्बा माहिलपुर में विशेष सर्च अभियान चलाया

इस अभियान का नेतृत्व डी एस पी जागीर सिंह और डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह और थाना प्रभारी परविंदरपाल जीत सिंह के कर रहे थे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में नशों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

21 पिस्तौल बरामद ,5 गिरफ्तार : असलहे की यह खेप गग्गू देहलां, जिला ऊना,हिमाचल प्रदेश ने आरोपियों से मंगवाई थी -एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना

संगरूर : संगरूर पुलिस ने अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 21 पिस्तौल भी बरामद की हैं। इन्हें मध्य प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल विज ने भाजपा आलाकमान को दिखाई आंख : हरियाणा की राजनीति में इन दिनों सियासी गर्मी जा रही बढ़ती

हरियाणा की राजनीति में इन दिनों सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पार्टी के कारण बताओ नोटिस का तीखा...
article-image
पंजाब

स्नैचर गिरफ्तार, दूसरा साथी अभी भी फरार : महिला टूरिस्ट की स्नैचरों के कारण गई थी जान

अमृतसर : सिक्किम की एक महिला टूरिस्ट को स्नैचरों के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पूरे एक महीने के बाद पुलिस ने एक बाइक सवार स्नैचर को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे स्नैचर...
Translate »
error: Content is protected !!