गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट गत दिनों कार को टक्कर मारने के बाद भगा कर ले जा रहे टिप्पर को रोकने के बाद पुलिस व माइनिंग विभाग ने टिप्परों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। यह शब्द सीपीआईएम की प्रदेशिक कमेटी के सदस्य कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहते हुए कहा की हमारे दबाव में माइनिंग विभाग और पुलिस ने चार टिप्परों को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था और टिप्परों के चारो चालकों को अदालत में पेश किया गया तो माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेज दिया था। उन्हीनों बताया कि इसके इलावा नौ टिप्परों के पुलिस ने अलग से चालान काटे। यह सभी लोगों के दबाव में पुलिस व माइनिंग विभाग ने कारवाई की। उन्हीनों कहा की गढ़शंकर में किसी भी रोड़ पर ओवरलोड टिप्पर नहीं चलने नहीं दिए जायेगे और डिप्टी कमिश्नर द्वारा तय समय भी टिप्पर नियमों मुताबिक ही चलने दिए जायेगे , इसके लिए किसी भी स्तर पर हमें संघर्ष करना पड़ा किया जायेगा। अब तक अकेले गढ़शंकर नंगल रोड़ पर ही 21 लोगों को टिप्परों ने निगल लिया। यह मर्डर है। पंजाब सरकार व प्रशासन को ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने चाहिए ताकि कोई और इन टिप्परों के नीचे आकर मौत का शिकार न हो जाये।
