लोगों के लिए बड़ी राहत : अब बिना फिंगरप्रिंट भी मिलेगा राशन, नया डिजिटल सिस्टम लागू

by

चडीगढ़: पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली  को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि पंजाब में अब पारंपरिक राशन कार्ड की जगह QR कोड आधारित स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिससे लाखों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

क्यों जरूरी था यह बदलाव? :  पुरानी व्यवस्था में कई लाभार्थियों को राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासतौर पर वे लोग जिनके बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) ठीक से मैच नहीं होते थे या ई-केवाईसी बार-बार फेल हो जाती थी, उन्हें राशन मिलने में देरी होती थी। नई QR कोड तकनीक इन समस्याओं का समाधान करने के लिए लाई गई है।

कितने लोगों को मिलेगा लाभ? :  पंजाब में करीब 1.5 करोड़ लोग PDS प्रणाली के तहत राशन लेते हैं, जबकि राज्य में लगभग 39 लाख राशन कार्ड हैं। सरकार का लक्ष्य मई से पहले 80% लाभार्थियों तक नए QR कोड कार्ड पहुंचाने का है, ताकि गेहूं वितरण शुरू होने से पहले व्यवस्था पूरी तरह लागू हो सके।

पहले ही छप चुके हैं लाखों कार्ड :  सरकार ने QR कोड आधारित करीब 10 लाख प्लास्टिक राशन कार्ड पहले ही तैयार कर लिए हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से जिलों और राशन डिपो तक पहुंचाया जा रहा है। शेष कार्डों की आपूर्ति भी तेजी से जारी है, ताकि कोई भी पात्र परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे।

अब नहीं ले जाना होगा आधार या अन्य दस्तावेज :  नई व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को सिर्फ QR कोड वाला राशन कार्ड दिखाना होगा। राशन डिपो पर अब आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्रक्रिया तेज और आसान होगी।

कहीं भी मिलेगा राशन :  इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत पोर्टेबिलिटी है। यानी लाभार्थी अपने निर्धारित डिपो के अलावा किसी अन्य डिपो से भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। QR कोड स्कैन होते ही उनकी जानकारी सामने आ जाएगी और उन्हें बिना किसी परेशानी के अनाज मिल सकेगा।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने, फर्जीवाड़ा रोकने और लाभार्थियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। यह कदम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के तहत चल रही सुधार प्रक्रिया को भी मजबूत करेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस नई तकनीक के लागू होने से राशन वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी, तेज और भ्रष्टाचार मुक्त बनेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैसेंजर पर बाल अश्लील सामग्री भेजने के दोषी को तीन साल के कैद : 27 नवंबर 2020 को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से बाल अश्लीलता की एक वीडियो क्लिप की थी प्रसारित

मोहाली। फेसबुक मैसेंजर पर बाल अश्लील सामग्री भेजने के दोषी लुधियाना के गांव साहनेवाल निवासी अनुज कुमार को जिला अदालत ने तीन साल के कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये...
article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

विकास के लिए फंडों की नहीं आने दी जाएगी कमी; राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोपड़ : श्री चमकौर साहिब, 26 मई: श्री आनंदपुर साहिब से...
article-image
पंजाब

पंजाब शराब घोटाले में भगवंत मान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, कहीं कोई फिक्स मैच तो नहीं खेला जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल, शहीद भगत सिंह की तरह ही राष्ट्र, पंजाब और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए प्रतिबद्ध शिरोमणी अकाली दल अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगा :  सुखबीर सिंह बादल यह बेहद निंदनीय...
article-image
पंजाब

Former cabinet minister and BJP

 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.20 :  Former cabinet minister and BJP candidate from Chabbewal assembly constituency Sohan Singh Thandal along with his family members cast his vote at the village booth. On this occasion, Balbir Kaur Thandal,...
Translate »
error: Content is protected !!