लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाओं प्रति जागरूक किया

by

गढ़शंकर: जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर के चेयरमैन कम तथा जिला सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा सचिव कम सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों पर पीएलवी नरेंद्र कुमार पम्मा के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में निशुल्क कानूनी सेवाओं संबंधी लोगों को जागरूक किया गया। तहसील गढ़शंकर के गांव ऐमा मुगलां, अकालगढ़ तथा पाहलेवाल में लोगों को जागरूक करते नरेंद्र पम्मा ने बताया कि कोई भी महिला, एससी-एसटी, औद्योगिक कामें, हिरासत में लिए गए व्यक्ति, कुदरती आफतों के शिकार, मानसिक रोगी तथा जिस किसी व्यक्ति की वार्षिक आमदनी 3 लाख से कम है, पीड़ित बुजुर्ग, दुर्घटना के शिकार लोग आदि निशुल्क कानूनी सेवाएं सहित नि:शुल्क वकील की सेवाएं ले सकते हैं। इस मौके महेंद्र सिंह सरपंच ऐमा मुगला, शिंगारा राम पंच, हरविलास, कमलेश रानी सरपंच अकालगढ़, नरेंद्र चंद नंबरदार, अमरीक सिंह पंच, इकबाल सिंह, बलवीर सिंह, स्वास्थ्य विभाग पोसी के मुलाजिम राजकुमार, निशा रानी, कोमल, बलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।
फोटो :
गांव ऐमा मुगलां में लोगों को जागरूक करते समय नरेंद्र पम्मा व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू...
article-image
पंजाब

3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

जालंधर : सिटी पुलिस जालंधर की स्पेशल सेल की टीम ने 3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों अनिल कुमार उर्फ रॉकी और...
article-image
पंजाब

12 को सिटी सैंटर में आयोजित किया जाएगा प्रदेश स्तरीय चिल्ड्रन डे समागम

रैड क्रास सोसायटी के साथ मिलकर चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की ओर से करवाया जा रहा है कार्यक्रम होशियारपुर, 05 दिसंबर: सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज ने बताया कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
Translate »
error: Content is protected !!