राजकीय महाविद्यालय सलूणी में दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शुक्रवार को दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डीएस ठाकुर उपस्थित रहे। आज बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ भी किया गया।
जिसका मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के ऊपर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी है। जिस प्रकार सरदार पटेल ने भारत का एकीकरण किया, उस भारत की अखण्डता को कायम करने के लिए वैसा ही संकल्प होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय को कई सौगातें देने की घोषणाएं की, जिनमें मल्टीपर्पस हॉल के लिए 3 लाख रुपये, ओपन एयर थिएटर के लिए 3 लाख रुपये, महाविद्यालय के बाहर वर्षा शालिका का निर्माण, महाविद्यालय के सभी रिक्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों को जिनमें अंग्रेज़ी प्रवक्ता का पद महत्वपूर्ण है उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराने की माँग और महाविद्यालय में विज्ञान शुरू कराने की माँग को सरकार तक पहुंचाना प्रमुख हैं। कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जो युवाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दक्षता को बढाता है।
कार्यक्रम का समापन श्रीमती पिंकी देवी द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने और धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्माचारिर्यों के साथ महाविद्यालय के लगभग 250 छात्र उपस्थित रहे।
