जेल से रिहाई से पहले सिदधू से मिलने वालों की सख्या बढ़ गई : हाईकमांड फैसला लेगी कि सिद्धू से किस तरह से काम लेना

by

पटियाला : नवजोत सिंह सिद्धू को जेल जाने के कारण पार्टी की प्रधानगी से भले ही हाथ धोने पड़े, लेकिन उनके चाहने वालों को अभी भी सिद्धू से उम्मीदें हैं। पटियाला जेल मेें रिहाई से पहले सिदधू से मिलने वालों की सख्या बढ़ गई है। सिद्धू की 26 जनवरी को जेल से रिहाई की बात सामने आने के बाद से उनके हक में लगातार कांग्रेसी नेता लामबंद हो रहे हैं। सिद्धू से मुलाकात के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्रियों से लेकर पूर्व कांग्रेसी विधायकों की ओर से लगातार पटियाला जेल में आने का सिलसिला जारी है। अब इस कड़ी मे शुक्रवार को एक साथ कांग्रेस के तीन पूर्व प्रदेश प्रधानों मोहिंदर सिंह केपी, श्मशेर सिंह दुल्लों ओर लाल सिंह की ओर से जेल में सिद्धू के साथ की गई मुलाकात ने अटकलों का बाजार और गर्म कर दिया है। श्मशेर सिंह दुल्लो ने माना भी कि वह सिद्धू की पीठ थपाथपा कर उसका मनोबल ऊंचा करने आए थे। दुल्लो ने कहा कि सिद्धू का अपना एक स्टाइल है और लोगों नें उनकी अच्छी-खासी प्रसिद्धि है। इसे देखते हुए सिद्धू को उनके कद के हिसाब से रिहाई के बाद ओहदेदारी मिलनी चाहिए। दुल्लो ने कहा कि सिद्धू की राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ नजदीकी है। यह दोनों ही सिद्धू को कांग्रेस में लेकर आए थे। अब पार्टी हाईकमांड फैसला लेगी कि सिद्धू से किस तरह से काम लेना है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की प्रधानगी को लेकर दुल्लो ने ओहदेदारियां आती-जाती रहती हैं। कभी एक के पास नहीं रहती हैं। वहीं मोहिंदर सिंह केपी का कहना था कि लाल सिंह, श्मशेर सिंह दुल्लों समेत वह खुद पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे हैं। सिद्धू भी प्रधान रहे हैं। ऐसे में अब जब सिद्धू जेल में हैं, तो उनकी हौसलाअफजाई के लिए वह मुलाकात करने को पहुंचे। सिद्धू के एक महान क्रिेकेटर रहे हैं और उम्मीद है कि वह रिहाई के बाद बाहर आकर कांग्रेस की मजबूती के लिए बड़े स्तर पर काम करेंगे। आगे कहा कि गुटबाजी हरेक पार्टी में होती है, लेकिन इससे निपट कर पार्टी जल्द आगे बढ़ेगी। इनके अलावा जेल में सिद्धू के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी सुखपाल सिंह खैरा और पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने भी मुलाकात की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहले बनाए संबंध…फिर दी जान : नाबालिग छात्रा की मौत के इतनी देर बाद टीचर ने तोड़ा था दम

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर स्थित होटल द रॉयल रेस्पाइट में सोमवार की दोपहर को आत्महत्या करने वाले शिक्षक और नाबालिग छात्रा के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक की हत्या के आरोप में चार के खिलाफ 302 का मामला दर्ज, आरोपियों के घर में ताले तोड़ जमकर तोडफ़ोड़ और समान बाहर निकालकर गली में आग लगाई

पुलिस कहती किसी ने देखा ही नहीं कि तोडफ़ोड़ किसने की और समान किसने जलाया गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के वीच हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला था। जिसकी...
article-image
पंजाब

एडवोकेट दलजीत को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने से वकीलों का मान बढ़ा : एडवोकेट मरवाहा-ओहरी

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से हाईकमांड के निर्देशों पर पंजाब प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत एडवोकेट दलजीत सिंह को होशियारपुर का जिलाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!